पलामू में मार्च में 36 सड़क दुर्घटनाएं, 30 लोगों की मौत; बढ़ते हादसों पर प्रशासन सख्त

पलामू में मार्च में 36 सड़क दुर्घटनाएं, 30 लोगों की मौत; बढ़ते हादसों पर प्रशासन सख्त
बढ़ते हादसों पर प्रशासन सख्त, ठोस कार्रवाई के निर्देश

पलामू जिले में मार्च महीने के दौरान 36 सड़क दुर्घटनाओं में 30 लोगों की मौत हो गई और 23 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। बढ़ती दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन ने सड़क सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

पलामू। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) से मार्च माह में घटित सड़क दुर्घटनाओं और सड़क सुरक्षा के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। बताया गया कि मार्च माह में कुल 36 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें 30 लोगों की मृत्यु हुई और 23 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन आंकड़ों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभागों को दुर्घटनाओं में कमी लाने कीे लिए ठोस और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिया।

समीक्षा के क्रम में बताया गया कि हिट एंड रन के कुल 94 मामले लंबित हैं, जिनमें जीआईसी स्तर पर 27 और अनुसंधान स्तर पर 58 मामले पेंडिंग हैं। उपायुक्त ने इन मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ितों को शीघ्र न्याय और मुआवजा उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी सहित सड़क सुरक्षा के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Read More.. पलामू पुलिस की बड़ी कामयाबी: 1 साल से फरार हत्या आरोपी गिरफ्तार

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

ICSE Result 2026: W John मल्टीपरपज स्कूल के छात्रों ने किया कमाल, छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन ICSE Result 2026: W John मल्टीपरपज स्कूल के छात्रों ने किया कमाल, छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
नौसेना को मिला ‘महेंद्रगिरी’ युद्धपोत, ब्रह्मोस मिसाइल तैनाती से बढ़ेगी समुद्री ताकत; 75% स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल
बुद्ध अवशेषों की पहली अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में शामिल होने लद्दाख पहुंचे अमित शाह, बुद्ध पूर्णिमा पर करेंगे पूजन
एक्जिट पोल: टुडे चाणक्य ने पश्चिम बंगाल में भाजपा को दिया पूर्ण बहुमत, असम में भी वापसी के संकेत
जनगणना के प्रथम चरण की शुरुआत एक मई से, रांची में तैयारियां पूरी; 16 मई से घर-घर गणना शुरू
महिला आरक्षण लागू करने की मांग तेज, महिला कांग्रेस प्रधानमंत्री को भेजेगी 10 लाख पोस्टकार्ड; 6 मई को धरना का ऐलान
नेपाल सीमा से घुसपैठ करते दो युवक गिरफ्तार, लाखों की नेपाली व भारतीय करेंसी बरामद; संयुक्त कार्रवाई में सफलता
पार्टी के प्रति निष्ठा दिखाने को बदला पटना जू का नाम: राजेश राठौड़ का सीएम सम्राट चौधरी पर हमला
सीवान में बारात बनी रणभूमि, ड्रोन कैमरा चला रहे फोटोग्राफर को बदमाशों ने मारी गोली; हालत गंभीर
प्रेमिका की शादी तय होने पर युवक ने बिजली के पोल पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने बचाया
मंडी के सरकाघाट में शादी से लौट रही कार गहरी खाई में गिरी; खतरनाक मोड़ पर फिर हुआ हादसा
यात्री सुविधाओं में पिछड़ा इंदौर एयरपोर्ट, देश में छठे से 13वें स्थान पर पहुंचा; रैंकिंग में बड़ी गिरावट