हत्या के आरोपी मनोज यादव को उम्रकैद की सजा, पलामू कोर्ट ने 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया
पलामू जिला अदालत ने हत्या के आरोपी मनोज यादव उर्फ मुन्ना यादव को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया, जबकि अन्य तीन आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया।
पलामू। पलामू जिला व्यवहार न्यायालय के प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार की अदालत ने गुरुवार काे हत्या के एक आरोपित मनोज यादव उर्फ मुन्ना यादव को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही अदालत ने 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना की राशि नही देने पर आराेपित काे एक वर्ष का अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी।
इस संबंध में चैनपुर थाना अंतर्गत टेमरी निवासी उज्ज्वल कुमार टिडू ने अपने ही गांव के मनोज यादव, प्रदीप यादव, सनोज यादव व नरेश यादव के विरूद्ध चैनपुर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इन पर आरोप था कि 10 जुलाई 2022 को सभी सुजन्ति देवी व आनंद मसीह टीडू को जाति सूचक शब्दो के साथ गाली गलौज किये तथा जान मारने की धमकी दी।


लोक अभियोजक पुष्पा सिन्हा ने गुरुवार काे बताया कि इस केस में जाति प्रमाण पत्र सूचक का संलग्न नही था। इस कारण एसी-एसटी एक्ट के तहत सजा नहीं दी जा सकी। अदालत ने चार आराेपिताें में से तीन को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया।
समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
Related Posts
.jpg)
