ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक के पास स्कूटी मिलने से खुदकुशी की आशंका

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक के पास स्कूटी मिलने से खुदकुशी की आशंका
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

पश्चिमी सिंहभूम जिले में टाटा–गुवा पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। रेलवे ट्रैक के पास स्कूटी मिलने से खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पश्चिमी सिंहभूम। टाटा–गुवा पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से गुरुवार सुबह करीब 10:00 बजे एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना सिंहपोखरिया रेलवे स्टेशन से लगभग 600 मीटर दूर गुलकाबासा गांव के पास रेलवे लाइन पर पोल संख्या 320/1-2 के बीच हुई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रेन गुजरने के बाद रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। घटना स्थल की स्थिति को देखकर प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति ने खुदकुशी की है।

बताया जा रहा है कि मृतक का स्कूटी ( जेएच 06टी 9035) रेलवे ट्रैक के किनारे खड़ा मिला, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह स्वयं वहां पहुंचा और ट्रेन के सामने आ गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि मृतक के बारे में कोई जानकारी मिल सके।

घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। स्थानीय लोग यह जानने को लेकर उत्सुक हैं कि आखिर मृतक कौन था और उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Read More.. Palamu News: डीसी ने पेयजल योजनाओं की समीक्षा की, प्रगति तेज करने व लंबित कार्यों पर सख्ती के निर्देश

रेलवे पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस स्कूटी या व्यक्ति के बारे में जानकारी हो, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि मृतक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा सके।

Read More.. Giridih News: उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक की, सड़क दुर्घटनाएं रोकना प्रशासन की प्राथमिकता

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

New Exit Polls 2026: बंगाल में कांटे की टक्कर, असम में NDA की बढ़त, केरल में सत्ता बदलने के संकेत New Exit Polls 2026: बंगाल में कांटे की टक्कर, असम में NDA की बढ़त, केरल में सत्ता बदलने के संकेत
ईरान झुकने को तैयार नहीं, अमेरिका होर्मुज में हाइपरसोनिक मिसाइल ‘डार्क ईगल’ तैनात करने पर विचार
IPL 2026: अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ऑरेंज कैप रेस में टॉप पर, ईशान मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे
हत्या के आरोपी मनोज यादव को उम्रकैद की सजा, पलामू कोर्ट ने 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक के पास स्कूटी मिलने से खुदकुशी की आशंका
दूसरे चरण के बाद 77 बूथों पर पुनर्मतदान की मांग, स्क्रूटिनी की जिम्मेदारी विशेष पर्यवेक्षक को सौंपी गई
मक्के के खेत में मिला गला कटा शव, उत्तर दिनाजपुर के साहापुर इलाके में दहशत; पुलिस जांच शुरू
शराब घोटाले में कारोबारी नवीन केडिया को झारखंड हाई कोर्ट से सशर्त जमानत, पांच लाख का बेल बॉन्ड जमा करने का निर्देश
नतीजों से पहले सिलीगुड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न, अबीर खेलकर जताया जीत का भरोसा
जुबीन गर्ग हत्या मामले में मुख्य आरोपित की जमानत याचिका खारिज, फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला
झारखंड में तबादला प्रक्रिया बनी संगठित कारोबार, दलालों के जरिए वसूली का खेल: मरांडी
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में फंदे से लटकी मिली; पुलिस जांच जारी