Giridih News: उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक की, सड़क दुर्घटनाएं रोकना प्रशासन की प्राथमिकता

सटीक आंकड़ों के लिए iRAD पोर्टल का प्रभावी उपयोग अनिवार्य

Giridih News: उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक की, सड़क दुर्घटनाएं रोकना प्रशासन की प्राथमिकता
(फोटो)

गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ब्लैक स्पॉट की पहचान और सुधारात्मक कदमों पर चर्चा की, 'गुड सेमेरिटन' जाकिर हुसैन को उत्कृष्ट मानवीय सेवा के लिए ₹2000 देकर सम्मानित किया, हिट एंड रन मामलों में त्वरित कार्रवाई और iRAD पोर्टल पर शत-प्रतिशत एंट्री के निर्देश दिए, साथ ही यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और स्कूलों में शिक्षा कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया।

गिरिडीह: उपायुक्त, रामनिवास यादव ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से जिला परिवहन पदाधिकारी, संतोष कुमार, यातायात डीएसपी, कौशर अली, वीसी से जुड़े सभी अंचलाधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की। बैठक में जिले में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से विस्तृत समीक्षा की गई। 

बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी विभागों के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) की पहचान कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करें तथा नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित करें। 

इस अवसर पर उपायुक्त द्वारा “गुड सेमेरिटन” (Good Samaritan) के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जाकिर हुसैन को प्रोत्साहन राशि के रूप में ₹2000 प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपायुक्त ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है और ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं। उन्होंने जाकिर हुसैन को भविष्य में भी इसी प्रकार निस्वार्थ भाव से लोगों की सहायता करते रहने के लिए प्रेरित किया।

बैठक में हिट एंड रन मामलों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और पीड़ितों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही उन्होंने iRAD (Integrated Road Accident Database) पोर्टल पर सभी सड़क दुर्घटनाओं की शत-प्रतिशत एंट्री सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि सटीक आंकड़ों के आधार पर प्रभावी नीति निर्माण किया जा सके। 

Read More.. आग से बचाव की ट्रेनिंग: गिरिडीह स्कूल में लाइव डेमो से जागरूक हुए विद्यार्थी

उपायुक्त ने यातायात नियमों के पालन को लेकर जागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, तेज गति और नशे में वाहन चलाने जैसी लापरवाहियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। इसके लिए नियमित जांच अभियान चलाने तथा आमजन को जागरूक करने के लिए विभिन्न माध्यमों का उपयोग करने के निर्देश दिए गए। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे आम नागरिकों में जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके। 

Read More.. Giridih News: खदान विवाद ने लिया खूनी रूप, चाचा की चाकू मारकर हत्या

उपायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की भागीदारी से ही इसे सफल बनाया जा सकता है। अंत में उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं जवाबदेही के साथ करें तथा जिले में सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम स्तर पर लाने के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाएं।

Read More.. Giridih News: जनगणना 2027 के लिए 'स्वयं गणना' प्रक्रिया शुरू

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Pakur News: डीसी ने नाइलिट और बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण Pakur News: डीसी ने नाइलिट और बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Pakur News: वनकर्मी ने स्पैक्ट्रल कोबरा का रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा
Dumka News: बीडीओ ने वृन्दावनी पंचायत का किया औचक निरीक्षण 
Dumka News: जनगणना 2027 के प्रथम चरण का प्रशिक्षण प्रारंभ
Giridih News: जनगणना 2027 के लिए 'स्वयं गणना' प्रक्रिया शुरू
Giridih News: उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक की, सड़क दुर्घटनाएं रोकना प्रशासन की प्राथमिकता
Giridih News: गुपचुप खाने से फूड पॉयजनिंग, बच्चों समेत 20 से अधिक बीमार
जगन्नाथपुर मंदिर गार्ड हत्या: भाजपा ने हेमंत सरकार को घेरा
Palamu News: नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार 'चुनमुन' को मिला प्रतिष्ठित "झारखंड श्री" सम्मान
Palamu News: डीसी ने पेयजल योजनाओं की समीक्षा की, प्रगति तेज करने व लंबित कार्यों पर सख्ती के निर्देश
पूर्णिमा साहू का विपक्ष पर तीखा हमला: "नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कांग्रेस का असली चेहरा"
Koderma News: पदभार संभालते ही एक्शन में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, समाहरणालय का किया औचक निरीक्षण