Giridih News: उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा का हल्ला बोल

झंडा मैदान से टावर चौक तक भाजपा की पदयात्रा

Giridih News: उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा का हल्ला बोल
(फोटो)

गिरिडीह में कथित पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पदयात्रा निकालकर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया और सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाया गया। भाजपा नेताओं ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कड़ी कार्रवाई की बात कही। साथ ही चेतावनी दी गई कि ठोस कदम नहीं उठे तो राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

गिरिडीह: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले में 150 अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कड़ा विरोध जताते हुए रविवार को शहर में पदयात्रा निकाली, पदयात्रा गिरिडीह झंडा मैदान से शुरू होकर टावर चौक पहुंची जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए राज्य सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। यह पदयात्रा जमुआ विधायक मंजू कुमारी के नेतृत्व में निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। पदयात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए टावर चौक पहुंची, जहां मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विधायक मंजू कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार परीक्षा व्यवस्था को पूरी तरह संभालने में विफल रही है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक जैसी घटनाएं सरकार की लापरवाही और भ्रष्ट तंत्र का परिणाम हैं, जिससे मेहनत करने वाले हजारों युवाओं के सपनों पर पानी फिर रहा है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि

सरकार इस मामले में जल्द ठोस कदम नहीं उठाती है, तो पार्टी राज्यव्यापी आंदोलन करने को बाध्य होगी। वहीं प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा और स्थिति को नियंत्रण में बनाए रखा। पेपर लीक मामले ने न केवल अभ्यर्थियों में आक्रोश पैदा किया है, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज कर दी है। अब देखना होगा कि सरकार इस संवेदनशील मुद्दे पर क्या कार्रवाई करती है।

Read More.. Giridih News: “ठगुआ सरकार” पर मंजू कुमारी का हमला, कार्यकर्ताओं को दिया संदेश

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Koderma News: रेलवे संरक्षा को लेकर अहम सभा, कर्मचारियों को दिए गए निर्देश
Koderma News: जंगलों में आग का कहर, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप
Koderma News: मंजुला शर्मा की 12वीं पुण्यतिथि पर भावभीना आयोजन, स्थापना दिवस भी मनाया गया
Giridih News: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवक गंभीर घायल
Giridih News: उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा का हल्ला बोल
Boakro News: महुआ चुनने गई महिला पर हाथी का हमला, मौके पर मौत
Pakur News: हेमलाल मुर्मू का बड़ा ऐलान: जाम से मिलेगी राहत, बनेगा हाई-लेवल ब्रिज
Dumka News: मेले में NSS का कमाल: सफाई से लेकर मुफ्त पानी-शरबत तक सेवा
बोकारो में ज्वेलर्स दुकान चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
किऊल-मालदा स्पेशल मेमू ट्रेन 13 अप्रैल से, साहिबगंज-बरहरवा रेल यात्रियों को मिलेगी राहत
Deoghar News: जन्मदिन पर रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल