Hazaribagh News: कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल: मशाल जुलूस के साथ विधायक ने राज्य सरकार को दी चेतावनी

कैंडल मार्च में भाजपा नेताओं और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Hazaribagh News: कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल: मशाल जुलूस के साथ विधायक ने राज्य सरकार को दी चेतावनी
(फोटो)

विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय मासूम के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के विरोध में हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने भव्य मशाल जुलूस और कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग की। विधायक ने इस जघन्य अपराध के खिलाफ कल (सोमवार) हजारीबाग जिला बंद का आह्वान किया है और सभी संगठनों व नागरिकों से न्याय की इस लड़ाई में शामिल होने की अपील की है।

हजारीबाग: विधायक प्रदीप प्रसाद ने विष्णुगढ़ की 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई जघन्य घटना और निर्मम हत्या पर गहरा दुःख एवं आक्रोश व्यक्त करते हुए आज मशाल जुलूस और कैंडल मार्च का नेतृत्व किया। इस आक्रोश रैली के दौरान उन्होंने कहा कि यह घटना न केवल मानवता को शर्मसार करने वाली है, बल्कि राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न भी खड़ा करती है।

विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद दोषियों की गिरफ्तारी न होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। उन्होंने प्रशासन से पूछा कि आखिर कब तक अपराधी खुलेआम घूमते रहेंगे और कब तक बेटियां असुरक्षित रहेंगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज के लिए असहनीय हैं और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।

विधायक ने राज्य सरकार से मांग की है कि


    •    दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए,
    •    मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए,
    •    अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी घिनौनी हरकत करने की हिम्मत न कर सके।

उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी सहायता और सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए। यह समय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का है, न कि उदासीनता का। इसी क्रम में विधायक प्रदीप प्रसाद ने घोषणा की है कि इस जघन्य अपराध के विरोध में और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर कल हजारीबाग बंद का आह्वान किया गया है। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, व्यापारी वर्ग और युवाओं से अपील की है कि वे न्याय की इस लड़ाई में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और बंद को सफल बनाएं।

यह भी पढ़ें 6 नकाबपोश बदमाशों का तांडव, रांची के पुंदाग में पेट्रोल पंप लूटा

विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा “जब बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, तब समाज का मौन रहना भी अपराध है। न्याय की इस लड़ाई में हर जागरूक नागरिक को आगे आना होगा।”  कैंडल मार्च में मुख्य रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरीश श्रीवास्तव, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि भुवनेश्वर पटेल, मनोज श्रीवास्तव, भाजपा नेता आशीष बॉर्डर, मंडल अध्यक्ष शिवपाल यादव, बलराम शर्मा, डूमर महतो व गणमान्य लोग सहित हजारों संख्या में लोग उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Dumka News: कोयला लदे हाइवा का टायर ब्लास्ट होने से लगी आग Dumka News: कोयला लदे हाइवा का टायर ब्लास्ट होने से लगी आग
Dhanbad News: दीवार तोड़कर बरामदे में घुसी कार, मौत के मुंह से लौटे 6 मासूम जिंदगियां
Palamu News: 6 साल की छात्रा की मौत के बाद निजी स्कूलों पर फूटा गुस्सा, बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे सैकड़ों स्कूल
गुस्से में बेकाबू हुआ विशालकाय हाथी, सड़क पर कार को सूंड से हिलाया, देखें वीडियो
Hazaribagh News: कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल: मशाल जुलूस के साथ विधायक ने राज्य सरकार को दी चेतावनी
बीआईटी मेसरा में 'बीट्रिक्स' का जलवा: बिजनेस और मैनेजमेंट के दिग्गजों के बीच छिड़ी दिमागी जंग
Dumka News: DTO का 'संडे सरप्राइज': दो पत्थर लदे हाईवा जब्त, मची खलबली
Sahebganj News: श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दी मां को विदाई, कोटालपोखर में श्रद्धा व उल्लास का माहौल
Sahebganj News: जियोलॉजी छात्रों ने राजमहल पहाड़ियों में शुरू किया फील्ड ट्रिप, कर रहे ज्वालामुखीय संरचनाओं का अध्ययन
विष्णुगढ़ की मासूम बेटी को न्याय दिलाने हेतु 30 को हजारीबाग बंद, मनीष जायसवाल और भाजपा ने की सफल बनाने की अपील
Hazaribagh News: रामनवमी जुलूस में 85 को लगी चोट, किसी को रेफर करने की नहीं पड़ी नौबत
Aurangabad horror: चाचा ने कटर मशीन से तीन मासूमों का गला रेता, फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश