Dumka News: DTO का 'संडे सरप्राइज': दो पत्थर लदे हाईवा जब्त, मची खलबली
डीटीओ ने बताया कि जिले के विभिन्न मार्गों पर लगातार चलाया जा रहा है जांच अभियान
दुमका के जिला परिवहन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने रविवार सुबह शिकारीपाड़ा में झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए पत्थर लदे दो हाईवा जब्त किए। रूटीन जांच के दौरान ये वाहन बिना किसी वैध परिवहन चालान और क्षमता से अधिक लोड के पाए गए। डीटीओ ने दोनों वाहनों को जब्त कर शिकारीपाड़ा थाना को सौंप दिया है और मामले की विस्तृत जांच के बाद कड़ी कानूनी कार्रवाई की बात कही है।
शिकारीपाड़ा: जिला परिवहन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने रविवार के अहले सुबह झारखंड एवं पश्चिम बंगाल अंतर राज्य सीमा के निकट से बगैर परिवहन चालान के पत्थर परिवहन करते हुए दो हाईवा को जप्त कर सुरक्षार्थ शिकारीपाड़ा प्रखंड परिसर में खड़ा किया है। मामले में जिला परिवहन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि यह कारवाई रूटिंग जांच के तहत की गई है। मेरे द्वारा जिला के विभिन्न मार्गों पर वाहनों की नियमित जांच की जा रही है।

