Dhanbad News: दीवार तोड़कर बरामदे में घुसी कार, मौत के मुंह से लौटे 6 मासूम जिंदगियां

ऑटो को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा, चालक घायल

Dhanbad News: दीवार तोड़कर बरामदे में घुसी कार, मौत के मुंह से लौटे 6 मासूम जिंदगियां
(क्षतिग्रस्त कार की तस्वीर)

झरिया-सिंदरी मुख्य सड़क स्थित पाथरडीह लोको बाजार में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा टल गया। यात्रियों से भरे एक ऑटो को बचाने के क्रम में धनबाद न्यायालय के अधिवक्ता जयदेव कुम्हार की क्रेटा कार अनियंत्रित होकर जमुनी देवी के घर की दीवार तोड़ते हुए बरामदे में जा घुसी। हादसे के वक्त घर में आधा दर्जन लोग मौजूद थे, जो चमत्कारिक रूप से बच गए। घायल चालक का इलाज चासनाला CHC में कराया गया, जबकि सुदामडीह पुलिस ने कार को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

पाथरडीह: झरिया-सिंदरी मुख्य सड़क स्थित पाथरडीह लोको बाजार झोपड़ी पट्टी में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यात्री से भरे एक ऑटो को बचाने के प्रयास में क्रेटा कार (JH10CT 3810) अनियंत्रित होकर जमुनी देवी के घर की दीवार तोड़ते हुए सीधे बरामदे में जा घुसी। घटना के समय घर में बच्चे समेत करीब आधा दर्जन लोग मौजूद थे। गनीमत रही कि सभी लोग बाल-बाल बच गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे में कार चालक भौरा निवासी एवं धनबाद न्यायालय के अधिवक्ता जयदेव कुम्हार घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत चासनाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। सूचना पर पहुंची सुदामडीह पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक सामने आए ऑटो को बचाने के दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे यह घटना हुई।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Dumka News: कोयला लदे हाइवा का टायर ब्लास्ट होने से लगी आग Dumka News: कोयला लदे हाइवा का टायर ब्लास्ट होने से लगी आग
Dhanbad News: दीवार तोड़कर बरामदे में घुसी कार, मौत के मुंह से लौटे 6 मासूम जिंदगियां
Palamu News: 6 साल की छात्रा की मौत के बाद निजी स्कूलों पर फूटा गुस्सा, बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे सैकड़ों स्कूल
गुस्से में बेकाबू हुआ विशालकाय हाथी, सड़क पर कार को सूंड से हिलाया, देखें वीडियो
Hazaribagh News: कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल: मशाल जुलूस के साथ विधायक ने राज्य सरकार को दी चेतावनी
बीआईटी मेसरा में 'बीट्रिक्स' का जलवा: बिजनेस और मैनेजमेंट के दिग्गजों के बीच छिड़ी दिमागी जंग
Dumka News: DTO का 'संडे सरप्राइज': दो पत्थर लदे हाईवा जब्त, मची खलबली
Sahebganj News: श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दी मां को विदाई, कोटालपोखर में श्रद्धा व उल्लास का माहौल
Sahebganj News: जियोलॉजी छात्रों ने राजमहल पहाड़ियों में शुरू किया फील्ड ट्रिप, कर रहे ज्वालामुखीय संरचनाओं का अध्ययन
विष्णुगढ़ की मासूम बेटी को न्याय दिलाने हेतु 30 को हजारीबाग बंद, मनीष जायसवाल और भाजपा ने की सफल बनाने की अपील
Hazaribagh News: रामनवमी जुलूस में 85 को लगी चोट, किसी को रेफर करने की नहीं पड़ी नौबत
Aurangabad horror: चाचा ने कटर मशीन से तीन मासूमों का गला रेता, फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश