Hazaribagh News: महासमिति की कार्यकारिणी गठन का पूर्ण अधिकार केवल अध्यक्ष को

महासमिति के अधिकारों का हनन बर्दाश्त नहीं, परंपराओं का हो सम्मान: लड्डू यादव

Hazaribagh News: महासमिति की कार्यकारिणी गठन का पूर्ण अधिकार केवल अध्यक्ष को
(फोटो)

हजारीबाग रामनवमी महासमिति के चुनाव संपन्न होने के तुरंत बाद स्वागत समिति के अध्यक्ष की घोषणा को लेकर विवाद शुरू हो गया है। महंत विजयानंद दास द्वारा टोनी जैन को अध्यक्ष घोषित किए जाने पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष करण यादव उर्फ लड्डू यादव ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। लड्डू यादव का तर्क है कि महासमिति की कार्यकारिणी और समितियों के गठन का संवैधानिक अधिकार केवल निर्वाचित अध्यक्ष के पास है। उन्होंने इस संबंध में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर परंपराओं की रक्षा की मांग की है।

हजारीबाग: रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष पद के चुनाव संपन्न होने के मात्र दो दिन बाद महंत विजयानंद दास द्वारा टोनी जैन को “स्वागत समिति” का अध्यक्ष घोषित किए जाने से मामला तूल पकड़ता जा रहा है। श्री श्री चैत्र महावीर झंडा पूजा महासमिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष करण यादव उर्फ लड्डू यादव ने इस निर्णय पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि महासमिति अध्यक्ष का चुनाव पूर्णतः लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सभी अखाड़ों के प्रतिनिधियों एवं पूर्व अध्यक्षों द्वारा किया गया है, और परंपरानुसार महासमिति की कार्यकारिणी के गठन एवं उससे जुड़े सभी निर्णय लेने का अधिकार केवल निर्वाचित अध्यक्ष को ही होता है।

करण यादव ने आरोप लगाया कि स्वागत समिति के अध्यक्ष की एकतरफा घोषणा स्थापित परंपराओं के विपरीत है और यह महासमिति के अधिकारों का सीधा हनन है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई से अखाड़ा समितियों, कार्यकर्ताओं एवं रामनवमी से जुड़े श्रद्धालुओं के बीच भ्रम और असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिससे आयोजन की समन्वय व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

इस संबंध में करण यादव उर्फ लड्डू यादव द्वारा जिले के उपायुक्त, रामनवमी महासमिति के कई पूर्व अध्यक्षों एवं महंत विजयानंद दास को ज्ञापन भी सौंपा गया है, जिसमें उन्होंने पूरे प्रकरण पर संज्ञान लेते हुए परंपराओं के अनुरूप निर्णय सुनिश्चित करने तथा महासमिति अध्यक्ष के अधिकारों की रक्षा करने की मांग की है। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से परंपराओं का सम्मान करने और महासमिति के साथ समन्वय स्थापित कर निर्णय लेने की अपील की ताकि रामनवमी महोत्सव का आयोजन शांतिपूर्ण, गरिमामय और सफल तरीके से किया जा सके।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीण सड़कों की बदहाली पर विधायक रोशन लाल चौधरी सख्त, मंत्री को सौंपा मांग पत्र Hazaribagh News: ग्रामीण सड़कों की बदहाली पर विधायक रोशन लाल चौधरी सख्त, मंत्री को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: जिला खनन टास्क फोर्स की टीम ने बालू लोड कर ढूलाई कर रहे दो ट्रेक्टर को किया जब्त
Pakur News: आयुष जांच शिविर में 202 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
Palamu News: जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत जल आकलन रिपोर्ट की डीसी ने की समीक्षा बैठक
Palamu News: पत्नी ने जहर देकर और गला घोंटकर की पति की हत्या
Giridih News: शोभा देवी ने ली सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष की शपथ 
Dhanbad News: नगर निगम के बजट पर विधानसभा में घमासान, राज सिन्हा ने सरकार को घेरा
Dhanbad News: अशोक कुमार बने रेल मंडल के खेल अधिकारी, खिलाड़ियों ने किया स्वागत
Dhanbad News: दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में तीन गंभीर
Dhanbad News: मॉन्टफोर्ट एकेडमी में मेधावी छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत
26वीं यूथ नेशनल वॉलीबॉल: रोमांचक मुकाबले में चंडीगढ़ के खिलाफ जीत के हीरो बने झारखंड के खिलाड़ी
Dumka News: बी०एल०ओ० सुपरवाइजर तथा बी०एल०ओ० को विशेष गहन पुनरीक्षण के पूर्व दिया गया प्रशिक्षण