Hazaribagh News: ग्रामीण सड़कों की बदहाली पर विधायक रोशन लाल चौधरी सख्त, मंत्री को सौंपा मांग पत्र

विधानसभा क्षेत्र की संपूर्ण विकास कराना हमारी प्राथमिकता: रोशन लाल चौधरी

Hazaribagh News: ग्रामीण सड़कों की बदहाली पर विधायक रोशन लाल चौधरी सख्त, मंत्री को सौंपा मांग पत्र
(फोटो)

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने क्षेत्र की जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह से मुलाकात की। विधायक ने केरेडारी और बड़कागांव प्रखंड के दर्जनों ग्रामीण पथों, जैसे किरिगढ़ा, हन्देंगिर, सोनपूरा और गौदलपुरा के मार्गों के सुदृढ़ीकरण की मांग की। विधायक ने कहा कि जर्जर सड़कों के कारण ग्रामीणों को शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं में कठिनाई हो रही है। मंत्री ने इन प्रस्तावों पर त्वरित विभागीय कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

बड़कागांव: विधानसभा क्षेत्र विधायक रोशन लाल चौधरी ने क्षेत्र में जर्जर हो चुकी ग्रामीण सड़कों की स्थिति को लेकर गंभीर है। उन्होंने ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज विभाग झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडे सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केरेडारी एवं बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण पथों के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए मांग पत्र सौंपा। विधायक ने बताया कि इन क्षेत्रों के कई प्रमुख ग्रामीण मार्ग अत्यंत जर्जर स्थिति में हैं, जिससे आमजन को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बारिश के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित होता है।

मांग पत्र में केरेडारी प्रखंड अंतर्गत एल ओ-25 से किरिगढ़ा, हन्देंगिर से ढोढिया, सुकुलकटठा से दुधीगढ़ा (भाया बुडू), बटुका शिव मंदिर से सुकुलकट्टा, सलगा से बरकीटांड, बन्हें से करमाटांड, पताल से होसिर, खपिया से चरका पत्थर, मनातु से पुसरी सहित कई महत्वपूर्ण मार्गों के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण की अनुशंसा की गई है। इसके अलावा बड़कागांव प्रखंड के अंतर्गत सोनपूरा से पलाडू, पकरिया टोला से बलोदर, गौदलपुरा से गाली, L025 से बसकटवा एवं चप्पणी तक जाने वाले पथों को भी प्राथमिकता सूची में शामिल किया गया है।
विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सड़कें आधारभूत संरचना की रीढ़ होती हैं। इन सड़कों के निर्माण से न केवल ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने मंत्री से आग्रह किया कि इन सभी योजनाओं को शीघ्र प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके। आगे विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के संपूर्ण विकास जब तक नहीं हो जाता तब तक मैं अपना आवाज बुलंद करता रहूंगा। वहीं मंत्री दीपिका पांडे ने विधायक को आश्वस्त किया कि प्रस्तावित योजनाओं पर विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और प्राथमिकता के आधार पर कार्य आगे बढ़ाया जाएगा।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने विधानसभा में उठाया गम्हारडीह कांड, उच्च स्तरीय जांच की मांग जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने विधानसभा में उठाया गम्हारडीह कांड, उच्च स्तरीय जांच की मांग
Hazaribagh News: ग्रामीण सड़कों की बदहाली पर विधायक रोशन लाल चौधरी सख्त, मंत्री को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: जिला खनन टास्क फोर्स की टीम ने बालू लोड कर ढूलाई कर रहे दो ट्रेक्टर को किया जब्त
Pakur News: आयुष जांच शिविर में 202 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
Palamu News: जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत जल आकलन रिपोर्ट की डीसी ने की समीक्षा बैठक
Palamu News: पत्नी ने जहर देकर और गला घोंटकर की पति की हत्या
Giridih News: शोभा देवी ने ली सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष की शपथ 
Dhanbad News: नगर निगम के बजट पर विधानसभा में घमासान, राज सिन्हा ने सरकार को घेरा
Dhanbad News: अशोक कुमार बने रेल मंडल के खेल अधिकारी, खिलाड़ियों ने किया स्वागत
Dhanbad News: दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में तीन गंभीर
Dhanbad News: मॉन्टफोर्ट एकेडमी में मेधावी छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत
26वीं यूथ नेशनल वॉलीबॉल: रोमांचक मुकाबले में चंडीगढ़ के खिलाफ जीत के हीरो बने झारखंड के खिलाड़ी