Bokaro News: बीएसएल में महिला संविदा कर्मियों के लिए ‘निष्ठा’ कार्यशाला का आयोजन

संयंत्र के विभिन्न विभागों की 141 महिला कर्मियों ने लिया भाग 

Bokaro News: बीएसएल में महिला संविदा कर्मियों के लिए ‘निष्ठा’ कार्यशाला का आयोजन
(फोटो)

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर बोकारो इस्पात संयंत्र की 'निष्ठा' पहल के तहत 7 मार्च को महिला संविदा कर्मियों के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें 141 महिला कर्मियों ने भाग लिया, जिन्हें कार्यस्थल पर सुरक्षा, पोश (POSH) अधिनियम, विशाखा दिशा-निर्देश और संविदा श्रम अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य संयंत्र के भीतर महिलाओं के लिए एक सुरक्षित, समावेशी और गरिमापूर्ण कार्य वातावरण सुनिश्चित करना है।

बोकारो: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अंतर्गत निष्ठा पहल के माध्यम से 7 मार्च को अधिशासी निदेशक (संकार्य) सेमिनार हॉल में महिला संविदा कर्मियों के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में संयंत्र के विभिन्न विभागों से कुल 141 महिला संविदा कर्मियों ने भाग लिया।कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इनमें कार्यस्थल पर महिलाओं के प्रति लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम, विशाखा दिशा-निर्देश,  पोश समिति की भूमिका एवं कार्यप्रणाली, तथा संविदा श्रम प्रबंधन से जुड़े प्रावधानों जैसे विषय शामिल थे। सत्र के दौरान प्रतिभागियों को उनके अधिकारों तथा सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं के बारे में भी जागरूक किया गया।

इस कार्यशाला के सफल आयोजन में संयंत्र के विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक तथा विभागाध्यक्ष का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ, जिनके द्वारा विभिन्न विभागों से महिला संविदा कर्मियों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित हुई। उल्लेखनीय है कि ‘निष्ठा’ पहल के माध्यम से बोकारो इस्पात संयंत्र एक सुरक्षित, समावेशी एवं गरिमापूर्ण कार्यस्थल के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ कर रहा है तथा महिलाओं की सक्रिय एवं सशक्त भागीदारी को प्रोत्साहित कर रहा है।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Hazaribagh News: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में सावित्रीबाई फुले को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि Hazaribagh News: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में सावित्रीबाई फुले को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Dumka News: बीडीओ सह सीडीपीओ ने किया पाँच आँगनबाड़ी केन्द्र का औचक निरीक्षण
Dumka News: सहायक समाहर्ता ने किया फूलो–झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का औचक निरीक्षण
Dumka News: उपायुक्त ने हिज़ला स्थित मूक-बधिर विद्यालय का किया निरीक्षण
Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने सदन में उठाया के विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का मुद्दा
Hazaribagh News: हिन्दुत्व प्रचारक अमन कुमार ने उपायुक्त से किया शिष्टाचार मुलाकात
Hazaribagh News: 10 साल का इंतजार और छात्रों का फूटा गुस्सा, JTET परीक्षा न होने पर फूंका सरकार का पुतला
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Bokaro News: इस्पात संयंत्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन
Sahebganj News: जनता दरबार में सुनी गईं आमजनों की समस्याएं
Sahebganj News: मनरेगा कर्मचारी संघ का जिला मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन
Xiaomi Pad 8 Launch India: लैपटॉप जैसा एक्सपीरियंस, कीमत 33,999 से शुरू