Hazaribagh News: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में सावित्रीबाई फुले को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
नारी शक्ति और महिला सशक्तिकरण की पहली नेता को शिक्षकों ने किया याद
हजारीबाग जिले के बड़कागांव स्थित बी.एम. मेमोरियल स्कूल में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका और महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक संदीप कुशवाहा और प्राचार्य कैलाश कुमार ने उनके जीवन संघर्षों को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने सामाजिक कुरीतियों और कड़े विरोध के बावजूद नारी शिक्षा की नींव रखी। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
बड़कागांव: प्रखंड के ठाकुर मोहल्ला रोड स्थित अंग्रेजी माध्यम से संचालित बी .एम. मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में देश की पहली महिला शिक्षिका एंव महान समाज सुधारक सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य कैलाश कुमार व संचालन शिक्षक आनंद कुमार पासवान ने किया। इस कार्यक्रम में शिक्षकों व विद्यार्थियों के द्वारा सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान निदेशक संदीप कुशवाहा ने कहा कि सावित्रीबाई फुले शिक्षक होने के साथ भारत के नारी शक्ति आंदोलन की पहली नेता, समाज सुधारक और मराठी कवयित्री भी थी। इन्हें बालिकाओं को शिक्षित करने के लिए समाज का कड़ा विरोध झेलना पड़ा था। उन्होंने छुआछूत, सती प्रथा, बाल विवाह तथा विधवा विवाह जैसी कुरीतियों के विरुद्ध काम किया। वह भारत की पहली महिला अध्यापिका बनीं थी।

मौके पर बी.एम.मेमोरियल स्कूल के निदेशक संदीप कुशवाहा, उपनिर्देशक पिंटू कुशवाहा, प्रीति कुशवाहा, विद्यालय शिक्षा अध्यक्ष रंजीत कुमार, ब्रह्मदेव सिंह चौहान,आनन्द राज, महेंद्र विश्वकर्मा, मुकेश कुमार दास, सोनू कुमार, कृष्ण यादव, राजेश कुमार,ऋषभ अग्रवाल, शंकर महतो, कुलदीप रंजन, भानु राज, अभिषेक कश्यप, एरिका टोप्पो, देवंती देवी, अंजली मिश्रा,गंगा भारती, अफसाना परवीन, सावित्री टुडू, रेखा कुमारी, अन्नीदिता दास, नीलम बेदिया, ज्योति कुमारी, सरिता बा, विकास ठाकुर, सुभाष प्रसाद, रंजन कुमार, आदित्य कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
