Dhanbad News: विधानसभा में गरजीं रागिनी सिंह, श्रमिकों की सुरक्षा और रोजगार पर सरकार को घेरा

श्रम कानूनों की अनदेखी: 8 के बजाय 12 घंटे काम कराने का गंभीर आरोप

Dhanbad News: विधानसभा में गरजीं रागिनी सिंह, श्रमिकों की सुरक्षा और रोजगार पर सरकार को घेरा
(विधायक रागिनी सिंह)

झरिया विधायक रागिनी सिंह ने झारखंड विधानसभा में धनबाद और झरिया के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने राज्य में बढ़ती बेरोजगारी और युवाओं के पलायन पर चिंता व्यक्त करते हुए आउटसोर्सिंग कंपनियों द्वारा श्रम कानूनों के उल्लंघन का आरोप लगाया। विधायक ने विशेष रूप से झरिया की भूमिगत आग, प्रदूषण और पुनर्वास की धीमी गति के साथ-साथ बंद पड़े अस्पतालों को पुनर्जीवित करने और श्रमिकों को समान कार्य के लिए समान वेतन दिलाने की मांग सरकार के समक्ष रखी।

धनबादः झारखंड विधानसभा में झरिया की विधायक रागिनी सिंह ने श्रम एवं उद्योग से जुड़े कई अहम मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाते हुए सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि खनिज संपदा से समृद्ध राज्य होने के बावजूद यहां के युवाओं को पर्याप्त रोजगार नहीं मिल रहा है और बड़े उद्योग अपेक्षित गति से स्थापित नहीं हो पा रहे हैं, जिससे बेरोजगारी बढ़ रही है तथा युवाओं को दूसरे राज्यों की ओर पलायन करना पड़ रहा है।

सदन में बोलते हुए उन्होंने खनन क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा, उचित मजदूरी और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े सवाल उठाए। उन्होंने विशेष रूप से धनबाद के झरिया और कोलियरी क्षेत्रों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि भूमिगत आग, भूमि धंसान और प्रदूषण से लोग लंबे समय से प्रभावित हैं, जबकि पुनर्वास की प्रक्रिया भी काफी धीमी है।

उन्होंने भारत कोकिंग कोल लिमिटेड क्षेत्र में आउटसोर्सिंग के माध्यम से हो रहे कोयला उत्पादन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बड़ी संख्या में श्रमिक कार्यरत होने के बावजूद कई मजदूरों का बी-फॉर्म में नामांकन नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगहों पर श्रम कानूनों की अनदेखी करते हुए मजदूरों से 8 घंटे के बजाय 12 घंटे तक काम कराया जा रहा है और समान कार्य के लिए अलग-अलग मजदूरी दी जा रही है। विधायक ने सरकार से श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, बंद पड़े क्षेत्रीय अस्पताल को चालू कराने तथा राज्य में छोटे और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देकर स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एमपी अध्याय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन संपन्न अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एमपी अध्याय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन संपन्न
Koderma News: श्री श्री 1008 नवदिवसीय शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य शोभायात्रा व ध्वजारोपण
Dhanbad News: विधानसभा में गरजीं रागिनी सिंह, श्रमिकों की सुरक्षा और रोजगार पर सरकार को घेरा
Hazaribagh News: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में सावित्रीबाई फुले को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Dumka News: बीडीओ सह सीडीपीओ ने किया पाँच आँगनबाड़ी केन्द्र का औचक निरीक्षण
Dumka News: सहायक समाहर्ता ने किया फूलो–झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का औचक निरीक्षण
Dumka News: उपायुक्त ने हिज़ला स्थित मूक-बधिर विद्यालय का किया निरीक्षण
Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने सदन में उठाया के विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का मुद्दा
Hazaribagh News: हिन्दुत्व प्रचारक अमन कुमार ने उपायुक्त से किया शिष्टाचार मुलाकात
Hazaribagh News: 10 साल का इंतजार और छात्रों का फूटा गुस्सा, JTET परीक्षा न होने पर फूंका सरकार का पुतला
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Bokaro News: इस्पात संयंत्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन