Dhanbad
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
Published On
By Mohit Sinha
धनबाद के झरिया में 40 वर्षीय महिला और 25 वर्षीय युवती के साथ रहने को लेकर परिवारों के बीच विवाद हुआ। पुलिस की पहल और काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों की सहमति से मामला सुलझाया गया। बीआईटी सिंदरी में इंडक्शन प्रोग्राम का पंचम दिवस, पूर्व छात्रों ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र
Published On
By Anshika Ambasta
धनबाद के बीआईटी सिंदरी में सत्र 2026-30 के नवप्रवेशित बीटेक विद्यार्थियों के लिए आयोजित स्टूडेंट इंडक्शन कम ओरिएंटेशन प्रोग्राम के पांचवें दिन प्रेरक संवाद और करियर मार्गदर्शन का आयोजन हुआ। झारखंड सरकार की डीआईजी, रजिस्ट्रेशन श्वेता और ईसीएल के डायरेक्टर टेक्निकल चित्रंजन कुमार ने विद्यार्थियों से अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने असफलताओं से सीखने, अनुशासन, निरंतर मेहनत, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने की सलाह दी। इसके बाद करियर डेवलपमेंट सेंटर की ओर से विशेष सत्र आयोजित कर विद्यार्थियों को प्रशिक्षण, प्लेसमेंट और करियर विकास के अवसरों की जानकारी दी गई। Dhanbad News: तीन सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, सिपाही को मिला एएसआई का पद
Published On
By Mohit Sinha
साहस, वीरता और कर्तव्य के प्रति समर्पण के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले धनबाद जिले के चार पुलिसकर्मियों को आउट ऑफ टर्म पदोन्नति दी गई है। 2005 बैच के सदानंद सिंह, 2018 बैच के प्रभात रंजन राय और अर्जुन कुमार सिंह को इंस्पेक्टर बनाया गया है, जबकि 2009 में बहाल सिपाही नवनीत नवल को एएसआई पद पर पदोन्नति मिली है। इस अवसर पर एसएसपी कार्यालय में पिपिंग सेरेमनी आयोजित की गई। एसएसपी प्रभात कुमार और ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब ने पदोन्नत पुलिसकर्मियों को बैज लगाकर सम्मानित किया। Dhanbad Land Subsidence: तेतुलमारी में आधी रात जमीन धंसी, दहशत में घर छोड़कर भागे लोग
Published On
By Samridh Media Desk
धनबाद के तेतुलमारी में देर रात जमीन धंसने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। 20 मीटर लंबी दरार बनने के बाद लोग घर छोड़कर बाहर निकल आए और BCCL के खिलाफ प्रदर्शन किया। झारखंड में संसाधनों की लूट चरम पर, यह वसूली की सरकार है: सुदेश महतो
Published On
By Mohit Sinha
धनबाद में आजसू पार्टी के 41वें स्थापना दिवस सह आक्रोश रैली में केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने झारखंड सरकार पर संसाधनों की लूट, भ्रष्टाचार और स्थानीय युवाओं की उपेक्षा के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बालू, लोहा और कोयले की खुलेआम लूट हो रही है तथा कोयला चोरी में संगठित गिरोह सक्रिय हैं। साहिबगंज रेल थाना प्रभारी कैलाश महतो का धनबाद तबादला, अश्वनी झा संभालेंगे कमान
Published On
By Mohit Sinha
धनबाद रेल एसपी के आदेश पर साहिबगंज रेल थाना प्रभारी कैलाश महतो का तबादला धनबाद कर दिया गया है। उनके स्थान पर अश्वनी झा को नया रेल थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार यह नियमित प्रशासनिक फेरबदल का हिस्सा है। सोशल मीडिया स्टार आर्यन केल्विन पहुंचे साहिबगंज, फैंस में दिखा जबरदस्त क्रेज
Published On
By Mohit Sinha
झारखंड के चर्चित सोशल मीडिया क्रिएटर आर्यन केल्विन साहिबगंज पहुंचे, जहां उनके प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक पर करोड़ों फॉलोअर्स वाले आर्यन अपनी देसी कॉमेडी और झारखंडी संस्कृति से जुड़े कंटेंट के लिए मशहूर हैं। Dhanbad News: 2001 कलशों के साथ निकली भव्य यात्रा, माटीगढ़ में शुरू हुआ श्री श्री 108 महारुद्र महायज्ञ
Published On
By Mohit Sinha
बाघमारा के माटीगढ़ शिव मंदिर प्रांगण में श्री श्री 108 महारुद्र महायज्ञ का शुभारंभ 2001 कलशों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा से हुआ। हजारों श्रद्धालुओं ने भीषण गर्मी के बीच यात्रा में भाग लिया। धनबाद मेयर संजीव सिंह और जिप अध्यक्ष शारदा सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सनातन संस्कृति और सामाजिक जागरूकता पर जोर दिया। अवैध खनन के विरोध में बहीयरडीह बना रणक्षेत्र, बमबाजी-गोलीबारी में कई ग्रामीण घायल
Published On
By Mohit Sinha
धनबाद के बाघमारा अनुमंडल अंतर्गत बहीयरडीह क्षेत्र में अवैध कोयला खनन के विरोध को लेकर हिंसक झड़प हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि जलधारा बंद किए जाने से क्षेत्र में गंभीर पेयजल संकट उत्पन्न हो गया था। Dhanbad News: सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदी बाइक जब्त; तस्कर फरार
Published On
By Mohit Sinha
कोयलांचल क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ सीआईएसएफ ने एक बार फिर कार्रवाई करते हुए कतरास एरिया-4 से अवैध कोयला लदी एक मोटरसाइकिल जब्त की है। गुप्त सूचना के आधार पर सीआईएसएफ की क्विक रिस्पांस टीम ने छापेमारी की। Dhanbad News: सीएमडी मनोज अग्रवाल ने बरोरा क्षेत्र का किया निरीक्षण, उत्पादन व डिस्पैच पर दिया जोर
Published On
By Anjali Sinha
बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल ने कोयला भवन के महाप्रबंधकों के साथ बरोरा क्षेत्र और बेनीडीह केकेसी लिंक साइडिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मानसून में निर्बाध कोयला आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और बताया कि महेशपुर सायलो प्लांट एक महीने के भीतर चालू हो जाएगा। Dhanbad News: प्रबंधन और जनता मज़दूर संघ के बीच वार्ता सफल, प्रस्तावित आंदोलन स्थगित
Published On
By Anjali Sinha
धनबाद की पाथरडीह कोलवाशरी में प्रबंधन और जनता मज़दूर संघ (बच्चा गुट) के बीच हुई वार्ता में मज़दूरों की अधिकांश मांगों पर सकारात्मक सहमति बन गई है। महामंत्री अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के नेतृत्व में उठाई गई मांगों पर मिले ठोस आश्वासन के बाद यूनियन ने प्रस्तावित आंदोलन को स्थगित कर दिया है। 