Dhanbad News: 2001 कलशों के साथ निकली भव्य यात्रा, माटीगढ़ में शुरू हुआ श्री श्री 108 महारुद्र महायज्ञ

माटीगढ़ शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा

Dhanbad News: 2001 कलशों के साथ निकली भव्य यात्रा, माटीगढ़ में शुरू हुआ श्री श्री 108 महारुद्र महायज्ञ
माटीगढ़ में श्री श्री 108 महारुद्र महायज्ञ के शुभारंभ

बाघमारा के माटीगढ़ शिव मंदिर प्रांगण में श्री श्री 108 महारुद्र महायज्ञ का शुभारंभ 2001 कलशों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा से हुआ। हजारों श्रद्धालुओं ने भीषण गर्मी के बीच यात्रा में भाग लिया। धनबाद मेयर संजीव सिंह और जिप अध्यक्ष शारदा सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सनातन संस्कृति और सामाजिक जागरूकता पर जोर दिया।

धनबाद: माटीगढ़ शिव मंदिर प्रांगण में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित श्री श्री 108 महारुद्र महायज्ञ का शुभारंभ बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। 2001 कलशों के साथ निकली इस विशाल यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गाजे-बाजे, भजन-कीर्तन और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

कलश यात्रा माटीगढ़ शिव मंदिर परिसर से शुरू होकर कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से होते हुए जमुनिया नदी पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ मुख्य यजमान सहित सैकड़ों महिलाओं ने कलशों में पवित्र जल भरकर यात्रा में भाग लिया। इसके बाद श्रद्धालु जल लेकर यज्ञ स्थल पहुंचे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने कहा कि आज के दौर में जहां अधिकांश युवा मोबाइल फोन में व्यस्त रहते हैं, वहीं माटीगढ़ के युवाओं ने अपने बुजुर्गों के साथ मिलकर भगवान भोलेनाथ के मंदिर निर्माण का कार्य किया है, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म और समाज की रक्षा के लिए युवाओं को सजग रहने की आवश्यकता है।

मेयर ने कहा कि यह कोई राजनीतिक मंच नहीं है, बल्कि आस्था का मंच है। भगवान के दरबार में न्याय होता है और आने वाले समय में बाघमारा में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें: पत्रकारों के विरोध के आगे झुके कॉलेज सचिव, धरना स्थल पर पहुंचकर मांगी माफी

वहीं जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद देश में धार्मिक जागरूकता बढ़ी है और युवा पीढ़ी आस्था से जुड़ रही है। उन्होंने कहा कि भोलेनाथ की कृपा से बाघमारा में विकास और नई ऊर्जा का संचार होगा।

यह भी पढ़ें: बरहरवा स्टेशन पर आरपीएफ का बड़ा कदम, लखनऊ में मजदूरी करने जा रहे 4 नाबालिग रेस्क्यू

भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था। करीब 40 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच हजारों श्रद्धालु भक्ति भाव से कलश यात्रा में शामिल हुए। यात्रा मार्ग में विभिन्न समाजसेवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धालुओं के लिए शरबत, पानी, बिस्कुट और फलों की व्यवस्था की गई थी। गर्मी से राहत के लिए पूरे मार्ग पर टैंकर से पानी का छिड़काव भी कराया गया।

कार्यक्रम में पिंटू महथा, गोपाल मिश्रा, मुखिया मंजू देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष लग्नदेव यादव, गोपाल सिंह, सचिन महथा, कन्हाई चौहान, इंदल यादव, धनेश्वर महतो, संत चौहान, अख्तर हवारी, योगी चौहान, टिंकू लाला, दिवाकर महथा, अखिलेश चौहान, संतोष सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

दुमका में भीषण सड़क हादसा: NH-133 पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल दुमका में भीषण सड़क हादसा: NH-133 पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Dhanbad News: दामोदर नदी के टासरा घाट पर नहाने के दौरान 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Pakur News: NEET परीक्षा 2026 को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने की हाई-लेवल समीक्षा
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जन समाधान दिवस में सुनीं आम जनता की समस्याएं
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की पेयजल योजनाओं की समीक्षा
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आम लोगों की समस्याएं
Hazaribagh News: पांचवें दिन भी मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान की धूम, रथों ने दी दस्तक
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की भव्य तैयारी
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में DCC-DLRC बैठक संपन्न
Bokaro News: बीएसएल में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन और सतत विकास पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने 'हम आपको सुनते हैं' कार्यक्रम में सुनीं समस्याएं
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने कार्यालय कक्ष में लगाया भव्य जनता दरबार