Dhanbad News: 35.5 लाख की धोखाधड़ी के खिलाफ बासुदेव ठाकुर का आंदोलन स्थगित

13 जुलाई को महाप्रबंधकों का पुतला दहन करने की चेतावनी

Dhanbad News: 35.5 लाख की धोखाधड़ी के खिलाफ बासुदेव ठाकुर का आंदोलन स्थगित
(पीड़ित बासुदेव का आंदोलन)

धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर एसबीआई से 35.5 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के खिलाफ धरने पर बैठे सेवानिवृत्त बीसीसीएल कर्मी बासुदेव ठाकुर ने अपना आंदोलन एक माह के लिए स्थगित कर दिया है। उन्होंने बैंक प्रबंधन को चेतावनी दी है कि यदि 13 जुलाई तक मामले का समाधान नहीं हुआ, तो महाप्रबंधकों का पुतला दहन किया जाएगा।

धनबाद: एसबीआई धनबाद से 35.5 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में सेवानिवृत्त बीसीसीएल कर्मी बासुदेव ठाकुर का आंदोलन अब नए चरण में प्रवेश कर गया है। पिछले 8 जून से रणधीर वर्मा चौक पर धरना और सत्याग्रह पर बैठे बासुदेव ठाकुर ने एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई है।

उन्होंने एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भेजकर उनके चेक के माध्यम से सिकंदराबाद शाखा में संदिग्ध व्यक्ति विजय कुमार शकामूरी के खाते में स्थानांतरित किए गए 35.5 लाख रुपये की निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने की मांग की है। बासुदेव ठाकुर का आरोप है कि अब तक बैंक प्रबंधन की ओर से कोई संतोषजनक पहल नहीं की गई है।

मानसून और कृषि कार्यों को देखते हुए उन्होंने अपने परिजनों के साथ विचार-विमर्श के बाद एक माह के लिए आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि इस अवधि में मामले का समाधान नहीं हुआ तो 13 जुलाई को एसबीआई धनबाद और सिकंदराबाद क्षेत्र के महाप्रबंधकों का संयुक्त रूप से पुतला दहन किया जाएगा।

ग्राम स्वराज अभियान के संस्थापक एवं सामाजिक कार्यकर्ता जगत महतो ने आरोप लगाया कि एसबीआई ग्राहक हितों के प्रति गंभीर नहीं है और दोषी कर्मियों व अधिकारियों को बचाने के लिए आंतरिक जांच से बच रही है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: बोरियो में जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक, पवन गुप्ता बने नए प्रखंड अध्यक्ष

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक
Dumka News: श्रावणी मेला तैयारियों का जायजा लेने खुद जमीन पर उतरे उपायुक्त अभिजीत सिन्हा
Palamu News: बीएनएस लॉ कॉलेज के भावी वकीलों ने जाना अदालतों का जमीनी सच 
Palamu News: स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए 20 जून को सजेगा 'साइकिलिंग जागरूकता अभियान'
Dhanbad News: 35.5 लाख की धोखाधड़ी के खिलाफ बासुदेव ठाकुर का आंदोलन स्थगित
Dhanbad News: समाहरणालय से रवाना हुआ 'नशा मुक्त जागरूकता रथ', एसएसपी ने दिलाई शपथ
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने आधार केंद्रों पर वॉल राइटिंग का दिया निर्देश
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर
Deoghar News: उपायुक्त ने लंबित सेवा मामलों की समीक्षा की, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक, परिमल नाथवानी की जीत तय
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू
Bokaro News: बीएसएल में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 22 यूनिट रक्त संग्रहित