Bokaro News: बीएसएल में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 22 यूनिट रक्त संग्रहित

सेल एससी-एसटी एम्प्लाइज फेडरेशन का रहा सराहनीय योगदान

Bokaro News: बीएसएल में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 22 यूनिट रक्त संग्रहित
(रक्तदान शिविर)

 विश्व रक्तदान दिवस पर बोकारो जनरल अस्पताल के रक्त केंद्र में सेल एससी/एसटी एम्प्लाइज फेडरेशन और सीआईएसएफ द्वारा संयुक्त स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। बीएसएल के अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) द्वारा उद्घाटित इस शिविर में कुल 22 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

बोकारो: इस्पात संयंत्र द्वारा विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर बोकारो जनरल अस्पताल के रक्त केंद्र परिसर में सेल एससी/एसटी एम्प्लाइज फेडरेशन तथा सीआईएसएफ, बीएसएल-बोकारो यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन बोकारो इस्पात संयंत्र के अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) द्वारा किया गया।इस अवसर पर कुल 22 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) ने कहा कि रक्तदान महादान है तथा दान की गई रक्त की एक इकाई किसी दुर्घटना में घायल व्यक्ति अथवा गंभीर रूप से बीमार मरीज के जीवन की रक्षा कर सकती है।

उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल जीवन बचाने का माध्यम ही नहीं है, बल्कि यह समाज में सेवा, करुणा एवं मानवता की भावना को भी सुदृढ़ करता है।उन्होंने सभी नागरिकों से नियमित रूप से रक्तदान करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में सेल एससी/एसटी एम्प्लाइज फेडरेशन तथा सीआईएसएफ, बीएसएल-बोकारो यूनिट के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा. साथ ही, बोकारो जनरल अस्पताल के रक्त केंद्र के चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं अन्य सहकर्मियों ने शिविर के सुचारु संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप