Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर

25 जुलाई तक फोरलेन सड़क को चमकाने का आदेश

Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर
(श्रावणी मेला समीक्षा बैठक)

देवघर के उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया और एसपी प्रवीण पुष्कर की संयुक्त अध्यक्षता में श्रावणी मेला 2026 की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में देवघर-बासुकीनाथ फोरलेन सड़क को 25 जुलाई तक दुरुस्त करने और कांवरिया पथ पर बिजली, पानी व महीन बालू की व्यवस्था समय से पहले करने का कड़ा निर्देश दिया गया।

देवघर: आगामी राजकीय श्रावणी मेला एवं भादो मेला 2026 के सफल आयोजन को लेकर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया और पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर की संयुक्त अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम जलार्पण, आवासन, स्वच्छता तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर विभागवार समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों की टेंडर प्रक्रिया और बजट आवंटन की स्थिति की जानकारी ली गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी निविदा प्रक्रियाएं पूरी पारदर्शिता के साथ समय पर पूरी की जाएं, ताकि जमीनी स्तर पर कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो।

बैठक में कहा गया कि श्रावणी मेला विश्व प्रसिद्ध आयोजन है, जहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क, सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़े सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।

समीक्षा के क्रम में अधिकारियों और कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया गया कि मेला से संबंधित सभी निर्माण एवं व्यवस्थाएं उच्च गुणवत्ता की हों तथा निर्धारित समय सीमा से पहले पूरी कर ली जाएं। कांवरिया पथ पर महीन बालू बिछाने, विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, साफ-सफाई, आवासन, रूट लाइन में पंडाल निर्माण, पेयजल, शौचालय, स्नानगृह एवं साज-सज्जा कार्यों को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें: केक नहीं, रक्तदान से मनाया जन्मदिन; देवघर में अनूठी पहल की सराहना

बैठक में देवघर-बासुकीनाथ फोरलेन सड़क को 25 जुलाई तक पूरी तरह दुरुस्त करने का निर्देश भी दिया गया। साथ ही मेला क्षेत्र में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, आवासन, पार्किंग, यातायात व्यवस्था तथा सुरक्षा निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया गया।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: जनता दरबार में पहुंचे ग्रामीण, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निष्पादन के निर्देश

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाबा मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित और व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। दुम्मा बॉर्डर से कांवरिया पथ तक आने वाले बिजली के पोलों को समय रहते स्थानांतरित करने का भी निर्देश संबंधित विभाग को दिया गया।

बैठक में डीएफओ अभिषेक भूषण, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, मंदिर प्रभारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप