Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की बड़ी पहल, जेएसएलपीएस ने शुरू किया 'रेड डॉट चैलेंज' अभियान
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को बांटे गए सेनेटरी पैड
धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर जेएसएलपीएस द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में 'रेड डॉट चैलेंज' और मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के जरिए महिलाओं और किशोरियों को माहवारी से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों की जानकारी देने के साथ-साथ सेनेटरी पैड भी वितरित किए जा रहे हैं।
धनबाद: महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर जिले में जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) द्वारा विभिन्न प्रखंडों में रेड डॉट चैलेंज एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
सोमवार को एगारकुंड के गोपीनाथपुर, निरसा के खुसरी, टुंडी के मनियाडीह समेत कई क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों की जानकारी दी गई।

मुखियाओं ने कहा कि महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य, सम्मान और आत्मविश्वास के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम बेहद जरूरी हैं। उन्होंने समाज में इस विषय पर खुलकर चर्चा करने और सकारात्मक सोच विकसित करने की अपील की। कार्यक्रम में जल सहिया, स्वास्थ्य सहिया, स्वयं सहायता समूह की सदस्याओं और किशोरी लड़कियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। यह अभियान जिले के विभिन्न प्रखंडों में 3 जून तक जारी रहेगा।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
