Dhanbad News: अवैध कोयला भंडारण स्थल पर छापेमारी, पांच हाइवा कोयला जब्त

तस्करी रोकने के लिए पुलिस और सीआईएसएफ मुस्तैद

Dhanbad News: अवैध कोयला भंडारण स्थल पर छापेमारी, पांच हाइवा कोयला जब्त
(फोटो)

धनबाद के बाघमारा अंतर्गत सोनारडीह ओपी क्षेत्र में सीआईएसएफ, स्थानीय पुलिस और बीसीसीएल प्रबंधन ने संयुक्त छापेमारी कर बंद खदानों के पास से 5 हाइवा अवैध कोयला जब्त किया है। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने रिहायशी इलाकों और रामराज मंदिर क्षेत्र में भू-धंसान के खतरे को देखते हुए बंद खदानों के मुहानों को जल्द डोजरिंग कर बंद करने की मांग की है।

धनबाद: सोनारडीह ओपी क्षेत्र के बहियारडीह-चिटाही स्थित रामराज मंदिर मार्ग के समीप जोगीडीह की बंद पांच, छह एवं सात नंबर सिम खदानों के पास संचालित अवैध कोयला भंडारण स्थल पर सोमवार को संयुक्त छापेमारी की गई। सीआईएसएफ, स्थानीय पुलिस और बीसीसीएल प्रबंधन की टीम ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त किया। मौके से पांच हाइवा कोयला बरामद कर उसे ब्लॉक-4 कोलियरी प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया।

कार्रवाई की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने अवैध खनन एवं कोयला तस्करी के खिलाफ की गई कार्रवाई का स्वागत करते हुए बंद खदानों के खुले मुहानों को तत्काल डोजरिंग कर स्थायी रूप से बंद करने की मांग उठाई।

ग्रामीणों का आरोप है कि बंद खदानों में अवैध खनन के लिए बनाई गई सुरंगें रामराज मंदिर क्षेत्र से आगे आसपास के रिहायशी इलाकों तक फैल चुकी हैं। इससे क्षेत्र में भू-धंसान और किसी बड़े हादसे की आशंका लगातार बनी हुई है। लोगों ने बताया कि रामराज मंदिर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं का आवागमन होता है और आसपास घनी आबादी निवास करती है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन से अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाने, खुले खदान मुहानों को बंद कराने तथा संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस और स्थायी कदम उठाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: अवैध कोयला तस्करी के विरोध पर राकोमयू नेता पर फायरिंग का आरोप, अंगारपथरा में सनसनी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

हजारीबाग में सनसनी: लापता सगे भाई-बहन के मिले शव; 24 घंटे के भीतर नदी और कुएं से बरामद हुई लाशें हजारीबाग में सनसनी: लापता सगे भाई-बहन के मिले शव; 24 घंटे के भीतर नदी और कुएं से बरामद हुई लाशें
ओएनजीसी सीबीएम के परिसंपत्ति प्रबंधक टी. आर. उन्नीकृष्णन नायर सेवानिवृत्त, राजीव कुमार सिन्हा ने संभाला कार्यभार
महुआ चुनने गई 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की लाठी-पत्थरों से कूचकर निर्मम हत्या
झरिया के लाल बंगला छठ घाट के पास मिला युवक का शव: गला रेतकर हत्या की आशंका से सनसनी
न्यायालय के वारंट पर चौपारण पुलिस का एक्शन: केंदुआ पाड़ेबारा से दबोचा गया वांछित अभियुक्त
138 बोतल प्रतिबंधित ओनेरेक्स कफ सिरप के साथ नाजिम हुसैन गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: उपायुक्त ने खुद गाड़ी रुकवाकर खत्म कराया सतीश जायसवाल का अनशन
Pakur News: दो बेटों ने पूरा किया 6 माह का कठिन सैन्य प्रशिक्षण, अग्निवीर बन लौटे तो हुआ भव्य स्वागत
सीएम हेमन्त सोरेन का बड़ा फैसला: अब पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस
Palamu News: सीडी रेश्यो में गिरावट पर भड़के मंत्री राधा कृष्ण किशोर; बैंकों को दी सरकारी राशि हटाने की चेतावनी
Palamu News: ऑटो और बोरवेल ट्रक में भीषण भिड़ंत, एक वृद्ध की मौत, पांच गंभीर
रागिनी सिंह के समर्थन में सड़कों पर उतरे समर्थक, श्रवण राय की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाल किया विरोध