Pakur News: दो बेटों ने पूरा किया 6 माह का कठिन सैन्य प्रशिक्षण, अग्निवीर बन लौटे तो हुआ भव्य स्वागत

नशे से दूर रहकर मेहनत करने की अपील

Pakur News: दो बेटों ने पूरा किया 6 माह का कठिन सैन्य प्रशिक्षण, अग्निवीर बन लौटे तो हुआ भव्य स्वागत
(फोटो)

पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत सुंदरपुर गांव के दो युवाओं, अरविंद यादव और तपन यादव ने 6 महीने का कठिन सैन्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर अग्निवीर के रूप में देश सेवा की कमान संभाल ली है। गांव लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया, जहां अरविंद को कारगिल-जम्मू कश्मीर और तपन को सिलीगुड़ी में तैनाती मिली है।

हिरणपुर: प्रखंड के सुंदरपुर गांव के दो युवाओं अरविंद यादव एवं तपन यादव ने अग्निवीर के रूप में छह माह का कठिन सैन्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर गांव लौटने पर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। उनकी वापसी पर ग्रामीणों एवं परिजनों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत कर सम्मानित किया।

गांव पहुंचने पर दोनों युवाओं ने अपने माता-पिता, दादा-दादी एवं बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने अपनी अग्निवीर टोपी माता-पिता को पहनाकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। अरविंद यादव ने मध्य प्रदेश के सागर स्थित प्रशिक्षण केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त कर वर्तमान में कारगिल एवं जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में तैनाती पाई है, जबकि तपन यादव की तैनाती सिलीगुड़ी में हुई है।

दोनों युवाओं ने प्रशिक्षण के अनुभव साझा करते हुए कहा कि अनुशासन, शारीरिक दक्षता, मानसिक मजबूती और राष्ट्रसेवा की भावना ही सफलता का आधार है। उन्होंने युवाओं से नशे और गलत संगत से दूर रहकर मेहनत करने तथा सेना में शामिल होकर देशसेवा करने का आह्वान किया।

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों परिवारों में राष्ट्रसेवा की गौरवशाली परंपरा रही है। अरविंद यादव के बड़े भाई सजल यादव तथा तपन यादव के बड़े भाई सोहन यादव भी अग्निवीर के रूप में देश की सेवा कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि दोनों युवाओं की उपलब्धि पूरे सुंदरपुर गांव और हिरणपुर क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत है।

यह भी पढ़ें: उपासना मरांडी के प्रयास से बिड़कीबाथान गांव में बिजली संकट खत्म, 25 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

ओएनजीसी सीबीएम के परिसंपत्ति प्रबंधक टी. आर. उन्नीकृष्णन नायर सेवानिवृत्त, राजीव कुमार सिन्हा ने संभाला कार्यभार ओएनजीसी सीबीएम के परिसंपत्ति प्रबंधक टी. आर. उन्नीकृष्णन नायर सेवानिवृत्त, राजीव कुमार सिन्हा ने संभाला कार्यभार
महुआ चुनने गई 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की लाठी-पत्थरों से कूचकर निर्मम हत्या
झरिया के लाल बंगला छठ घाट के पास मिला युवक का शव: गला रेतकर हत्या की आशंका से सनसनी
न्यायालय के वारंट पर चौपारण पुलिस का एक्शन: केंदुआ पाड़ेबारा से दबोचा गया वांछित अभियुक्त
138 बोतल प्रतिबंधित ओनेरेक्स कफ सिरप के साथ नाजिम हुसैन गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: उपायुक्त ने खुद गाड़ी रुकवाकर खत्म कराया सतीश जायसवाल का अनशन
Pakur News: दो बेटों ने पूरा किया 6 माह का कठिन सैन्य प्रशिक्षण, अग्निवीर बन लौटे तो हुआ भव्य स्वागत
सीएम हेमन्त सोरेन का बड़ा फैसला: अब पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस
Palamu News: सीडी रेश्यो में गिरावट पर भड़के मंत्री राधा कृष्ण किशोर; बैंकों को दी सरकारी राशि हटाने की चेतावनी
Palamu News: ऑटो और बोरवेल ट्रक में भीषण भिड़ंत, एक वृद्ध की मौत, पांच गंभीर
रागिनी सिंह के समर्थन में सड़कों पर उतरे समर्थक, श्रवण राय की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाल किया विरोध
Dhanbad News: अवैध कोयला भंडारण स्थल पर छापेमारी, पांच हाइवा कोयला जब्त