महुआ चुनने गई 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की लाठी-पत्थरों से कूचकर निर्मम हत्या

आक्रोशित भीड़ की पिटाई से घायल हुआ आरोपी युवक

महुआ चुनने गई 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की लाठी-पत्थरों से कूचकर निर्मम हत्या
(फोटो)

पूर्वी सिंहभूम के कोवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंदरूकोचा गांव में महुआ चुनने गई 65 वर्षीय बुस्की मुर्मू की गांव के ही एक युवक राम सरदार ने लाठी-पत्थरों से हमला कर हत्या कर दी। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने भाग रहे आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जिसे घायल अवस्था में इलाज और पुलिस कस्टडी के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया है।

पूर्वी सिंहभूम: कोवाली थाना क्षेत्र के नारदा पंचायत स्थित कुंदरूकोचा गांव में सोमवार सुबह जंगल किनारे महुआ चुनने गई एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला की गांव के ही एक युवक ने लाठी और पत्थरों से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, कुंदरूकोचा गांव निवासी बुस्की मुर्मू रोजाना की तरह सोमवार सुबह गांव के समीप जंगल क्षेत्र में महुआ चुनने गई थीं। इसी दौरान गांव का ही राम सरदार वहां पहुंचा और अचानक उन पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपित ने पहले लाठी से वार किया और फिर पत्थरों से लगातार हमला करता रहा। गंभीर चोट लगने के कारण बुस्की मुर्मू ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। वृद्ध महिला की हत्या से नाराज लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे आरोपित राम सरदार को पकड़ लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी और बाद में पुलिस को सूचना देकर उसे उनके सुपुर्द कर दिया।

सूचना मिलने पर कोवाली थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया। वहीं, ग्रामीणों की पिटाई में घायल आरोपित को भी पुलिस सुरक्षा में इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी में आरोपित राम सरदार के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

हजारीबाग में सनसनी: लापता सगे भाई-बहन के मिले शव; 24 घंटे के भीतर नदी और कुएं से बरामद हुई लाशें हजारीबाग में सनसनी: लापता सगे भाई-बहन के मिले शव; 24 घंटे के भीतर नदी और कुएं से बरामद हुई लाशें
ओएनजीसी सीबीएम के परिसंपत्ति प्रबंधक टी. आर. उन्नीकृष्णन नायर सेवानिवृत्त, राजीव कुमार सिन्हा ने संभाला कार्यभार
महुआ चुनने गई 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की लाठी-पत्थरों से कूचकर निर्मम हत्या
झरिया के लाल बंगला छठ घाट के पास मिला युवक का शव: गला रेतकर हत्या की आशंका से सनसनी
न्यायालय के वारंट पर चौपारण पुलिस का एक्शन: केंदुआ पाड़ेबारा से दबोचा गया वांछित अभियुक्त
138 बोतल प्रतिबंधित ओनेरेक्स कफ सिरप के साथ नाजिम हुसैन गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: उपायुक्त ने खुद गाड़ी रुकवाकर खत्म कराया सतीश जायसवाल का अनशन
Pakur News: दो बेटों ने पूरा किया 6 माह का कठिन सैन्य प्रशिक्षण, अग्निवीर बन लौटे तो हुआ भव्य स्वागत
सीएम हेमन्त सोरेन का बड़ा फैसला: अब पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस
Palamu News: सीडी रेश्यो में गिरावट पर भड़के मंत्री राधा कृष्ण किशोर; बैंकों को दी सरकारी राशि हटाने की चेतावनी
Palamu News: ऑटो और बोरवेल ट्रक में भीषण भिड़ंत, एक वृद्ध की मौत, पांच गंभीर
रागिनी सिंह के समर्थन में सड़कों पर उतरे समर्थक, श्रवण राय की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाल किया विरोध