रागिनी सिंह के समर्थन में सड़कों पर उतरे समर्थक, श्रवण राय की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाल किया विरोध

सिंह मेंशन समर्थकों ने रणधीर वर्मा चौक पर किया प्रदर्शन

रागिनी सिंह के समर्थन में सड़कों पर उतरे समर्थक, श्रवण राय की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाल किया विरोध
(फोटो)

धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर सिंह मेंशन समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने झरिया विधायक रागिनी सिंह पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय का पुतला दहन किया और उनके खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग उठाई।

धनबाद: झरिया विधायक रागिनी सिंह पर कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर सोमवार को धनबाद में राजनीतिक माहौल गरमा गया। सिंह मैनसन समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने रणधीर वर्मा चौक पर जोरदार विरोध-प्रदर्शन करते हुए भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय के खिलाफ आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों ने श्रवण राय की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालने के बाद शव दाह और पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि किसी महिला जनप्रतिनिधि के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी न केवल व्यक्ति विशेष का, बल्कि पूरे समाज और लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान है। उन्होंने कहा कि झरिया विधायक रागिनी सिंह के प्रति की गई कथित टिप्पणी से क्षेत्र की जनता की भावनाएं आहत हुई हैं।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भाजपा प्रदेश नेतृत्व से श्रवण राय के खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि उन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रमों के दौरान भी विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई।

प्रदर्शन में नवीन पंडित, गोपाल रवानी, विजय बहादुर, आमिर खान, उमा कुमारी, संतू सिंह, कंचन पासवान सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे। अंत में कार्यकर्ताओं ने महिला सम्मान की रक्षा और दोषियों पर कार्रवाई तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: अवैध कोयला तस्करी के विरोध पर राकोमयू नेता पर फायरिंग का आरोप, अंगारपथरा में सनसनी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

ओएनजीसी सीबीएम के परिसंपत्ति प्रबंधक टी. आर. उन्नीकृष्णन नायर सेवानिवृत्त, राजीव कुमार सिन्हा ने संभाला कार्यभार ओएनजीसी सीबीएम के परिसंपत्ति प्रबंधक टी. आर. उन्नीकृष्णन नायर सेवानिवृत्त, राजीव कुमार सिन्हा ने संभाला कार्यभार
महुआ चुनने गई 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की लाठी-पत्थरों से कूचकर निर्मम हत्या
झरिया के लाल बंगला छठ घाट के पास मिला युवक का शव: गला रेतकर हत्या की आशंका से सनसनी
न्यायालय के वारंट पर चौपारण पुलिस का एक्शन: केंदुआ पाड़ेबारा से दबोचा गया वांछित अभियुक्त
138 बोतल प्रतिबंधित ओनेरेक्स कफ सिरप के साथ नाजिम हुसैन गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: उपायुक्त ने खुद गाड़ी रुकवाकर खत्म कराया सतीश जायसवाल का अनशन
Pakur News: दो बेटों ने पूरा किया 6 माह का कठिन सैन्य प्रशिक्षण, अग्निवीर बन लौटे तो हुआ भव्य स्वागत
सीएम हेमन्त सोरेन का बड़ा फैसला: अब पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस
Palamu News: सीडी रेश्यो में गिरावट पर भड़के मंत्री राधा कृष्ण किशोर; बैंकों को दी सरकारी राशि हटाने की चेतावनी
Palamu News: ऑटो और बोरवेल ट्रक में भीषण भिड़ंत, एक वृद्ध की मौत, पांच गंभीर
रागिनी सिंह के समर्थन में सड़कों पर उतरे समर्थक, श्रवण राय की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाल किया विरोध
Dhanbad News: अवैध कोयला भंडारण स्थल पर छापेमारी, पांच हाइवा कोयला जब्त