प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: उपायुक्त ने खुद गाड़ी रुकवाकर खत्म कराया सतीश जायसवाल का अनशन
स्थानीय नागरिकों और राहगीरों के लिए बना सुखद आश्चर्य
बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए समाहरणालय के पास अनशन पर बैठे चास निवासी सतीश जायसवाल के पास खुद जाकर उनका अनशन समाप्त करवाया। डीसी ने मौके पर ही चास एसडीएम प्रांजल ढांडा को मामले की जांच कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए, जिससे प्रभावित होकर युवक ने अपना अनशन तोड़ दिया।
बोकारो: प्रशासनिक संवेदनशीलता और जनसरोकार के प्रति प्रतिबद्धता का एक उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से अनशन पर बैठे चास निवासी सतीश जायसवाल के पास स्वयं उपायुक्त अजय नाथ झा पहुंचे और उनका अनशन समाप्त करवाया।
समाहरणालय से निकलने के दौरान जैसे ही उपायुक्त की नजर अनशन स्थल पर पड़ी, उन्होंने तत्काल चालक को गाड़ी रोकने और वापस अनशन स्थल की ओर पीछे ले जाने का निर्देश दिया। प्रशासनिक व्यस्तताओं के बीच उनका यह कदम वहां मौजूद लोगों के लिए सुखद आश्चर्य का विषय बन गया।अनशन स्थल पर पहुंचकर उपायुक्त ने सतीश जायसवाल से आत्मीयता के साथ बातचीत की।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
