Bokaro News: कोयला माफियाओं के खिलाफ सीआईएसएफ का बड़ा एक्शन, 3.55 टन कोयला जब्त

सीसीएल परियोजना के विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई

Bokaro News: कोयला माफियाओं के खिलाफ सीआईएसएफ का बड़ा एक्शन, 3.55 टन कोयला जब्त
(फ़ोटो)

बोकारो में सीआईएसएफ कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर सीसीएल के बी.एण्ड के. और ढोरी एरिया में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। इस विशेष अभियान में सीआईएसएफ की टीम ने कुल 3.55 टन अवैध कोयला जब्त कर सीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया है।

बोकारो: कोयला माफियाओं के खिलाफ सीआईएसएफ ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है।गोपनीय सूचना के आधार पर 30 मई  शनिवार को सीआईएसएफ कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर सीसीएल परियोजना के बी.एण्ड के. एरिया एवं ढोरी एरिया में कोयला चोरी और अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।सीआईएसएफ की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय कोयला चोरों एवं अवैध कारोबारियों में भारी दहशत है। 

इसी क्रम में खासमहल एरिया के प्रदीप होटल के पास चलाए गए विशेष अभियान में लगभग 2.04 टन अवैध कोयला बरामद कर सीसीएल प्रबंधन को सुपूर्द किया गया।वहीं ढोरी एरिया के कारीपानी के एनएसडी चेक पोस्ट के पास से 0.51 टन और अमलो चेक पोस्ट से दिन दयाल चौक के पास से लगभग 0.89 टन अवैध कोयला बरामद हुआ। इस तरह कुल 3.55 टन कोयला जब्त कर सीसीएल को सौंपा गया। 

उक्त छापेमारी दल में निरीक्षक शिला टोपो, सुनील कुमार,सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी,धर्मेंद्र प्रसाद, राहुल प्रधान, आरक्षक प्रताप शंकर,वी के सोनकर,आरक्षक महिपाल सिंह और उनकी टीम की सक्रिय भूमिका रही।इस छापेमारी से कोयला माफिया में हड़कंप मच गया है। सीआईएसएफ अधिकारी ने बताया कि कोयला माफियाओं के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी हाल में अवैध कारोबार नहीं चलने दिया जाएगा और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

पांकी जमीन विवाद: विधायक के आरोपों पर दामोदर मिश्रा का पलटवार, बोले- यह राजनीतिक स्टंट पांकी जमीन विवाद: विधायक के आरोपों पर दामोदर मिश्रा का पलटवार, बोले- यह राजनीतिक स्टंट
राशन कार्ड और मुफ्त चावल पर सदन में बहस, मंत्री बोले- सभी पात्रों को मिलेगा लाभ
डिमना लेक में नहाने के दौरान युवक डूबा, घंटों चले रेस्क्यू के बाद भी नहीं मिला सुराग
Virat Kohli-Gautam Gambhir विवाद पर कोटक का बड़ा बयान, बोले- दोनों लगातार करते हैं बातचीत
Gold Price Today: सर्राफा बाजार में सोना हुआ सस्ता, चांदी के भाव स्थिर
PM Modi आज करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मध्य प्रदेश के 13 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन
FIFA World Cup 2026: हार के बाद जूड बेलिंघम का भावुक संदेश, बोले- एकजुट रहेंगे तो जीतेंगे
जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, एसओजी के तीन जवान घायल
छत्तीसगढ़ के बालोद, चांपा एवं सरोना रेलवे स्टेशन का आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शुभारंभ
Dhanbad News: चौदह नम्बर हाजिरी के समीप जनता मजदूर संघ का कार्यक्रम, सिद्धार्थ गौतम ने किया संबोधित
Giridih News: सर्राफा संघ का वार्षिक सम्मेलन रेडक्रॉस भवन में संपन्न, अध्यक्ष राहुल बर्मन हुए सम्मानित
'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान