झरिया के लाल बंगला छठ घाट के पास मिला युवक का शव: गला रेतकर हत्या की आशंका से सनसनी

परिजनों ने लगाया सुनियोजित हत्या का गंभीर आरोप

झरिया के लाल बंगला छठ घाट के पास मिला युवक का शव: गला रेतकर हत्या की आशंका से सनसनी
(फोटो)

धनबाद के झरिया अंतर्गत भौरा ओपी क्षेत्र के लाल बंगला छठ घाट के पास 20 वर्षीय युवक मोहम्मद दिलशाद अंसारी का गला रेता हुआ शव बरामद हुआ है। घटनास्थल से एक बाइक भी मिली है और परिजनों ने दोस्त के साथ घर से निकलने की बात कहते हुए सुनियोजित हत्या का आरोप लगाया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

धनबाद: जिला के झरिया क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब भौरा ओपी क्षेत्र के कालीमेला स्थित लाल बंगला छठ घाट के पास एक युवक का शव बरामद हुआ। युवक की हत्या गला रेतकर किए जाने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

मृतक की पहचान मोहम्मद नौशाद अंसारी के मोहम्मद दिलशाद अंसारी (20) के रूप में हुई है, जो झरिया के होरलाडीह नंबर-3 का निवासी बताया जा रहा है। शव मिलने की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल से पुलिस ने एक हीरो पैशन प्रो बाइक, नंबर जेएच10 बीआर 1904, भी बरामद की है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है।

मृतक के चाचा वसीर अंसारी ने बताया कि घटना की जानकारी मोबाइल पर भेजी गई तस्वीर के जरिए मिली। तस्वीर देखने के बाद वे घटनास्थल पहुंचे और शव की पहचान दिलशाद अंसारी के रूप में की। परिजनों के अनुसार दिलशाद रविवार को घर से यह कहकर निकला था कि वह अपने दोस्त अमित के साथ कहीं जा रहा है, लेकिन सोमवार सुबह उसकी हत्या की सूचना मिली। परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दिलशाद आखिरी बार किन लोगों के साथ देखा गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों को लेकर तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: Dhanbad news: सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी में समर कैंप शुरू, बच्चों ने दिखाई शानदार प्रतिभा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

हजारीबाग में सनसनी: लापता सगे भाई-बहन के मिले शव; 24 घंटे के भीतर नदी और कुएं से बरामद हुई लाशें हजारीबाग में सनसनी: लापता सगे भाई-बहन के मिले शव; 24 घंटे के भीतर नदी और कुएं से बरामद हुई लाशें
ओएनजीसी सीबीएम के परिसंपत्ति प्रबंधक टी. आर. उन्नीकृष्णन नायर सेवानिवृत्त, राजीव कुमार सिन्हा ने संभाला कार्यभार
महुआ चुनने गई 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की लाठी-पत्थरों से कूचकर निर्मम हत्या
झरिया के लाल बंगला छठ घाट के पास मिला युवक का शव: गला रेतकर हत्या की आशंका से सनसनी
न्यायालय के वारंट पर चौपारण पुलिस का एक्शन: केंदुआ पाड़ेबारा से दबोचा गया वांछित अभियुक्त
138 बोतल प्रतिबंधित ओनेरेक्स कफ सिरप के साथ नाजिम हुसैन गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: उपायुक्त ने खुद गाड़ी रुकवाकर खत्म कराया सतीश जायसवाल का अनशन
Pakur News: दो बेटों ने पूरा किया 6 माह का कठिन सैन्य प्रशिक्षण, अग्निवीर बन लौटे तो हुआ भव्य स्वागत
सीएम हेमन्त सोरेन का बड़ा फैसला: अब पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस
Palamu News: सीडी रेश्यो में गिरावट पर भड़के मंत्री राधा कृष्ण किशोर; बैंकों को दी सरकारी राशि हटाने की चेतावनी
Palamu News: ऑटो और बोरवेल ट्रक में भीषण भिड़ंत, एक वृद्ध की मौत, पांच गंभीर
रागिनी सिंह के समर्थन में सड़कों पर उतरे समर्थक, श्रवण राय की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाल किया विरोध