Dhanbad news: सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी में समर कैंप शुरू, बच्चों ने दिखाई शानदार प्रतिभा
चित्रकला, म्यूजिकल चेयर रेस और संगीत प्रतियोगिताओं में बच्चों ने लिया हिस्सा
सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी में सोमवार से चार दिवसीय समर कैंप की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में हुई। दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुए इस कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारना और उनके मानसिक, शारीरिक एवं सांस्कृतिक विकास को बढ़ावा देना है।
धनबाद: सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी में सोमवार को चार दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों के भीतर छिपी रचनात्मक प्रतिभाओं को निखारना तथा उनके मानसिक, शारीरिक एवं सांस्कृतिक विकास को बढ़ावा देना है।
समर कैंप के पहले दिन विद्यालय परिसर में चित्रकला प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर रेस, संगीत एवं कई मनोरंजक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों की रचनात्मक सोच एवं रंगों के सुंदर संयोजन ने सभी को प्रभावित किया, वहीं संगीत और खेलकूद गतिविधियों में भी विद्यार्थियों का उत्साह देखने लायक रहा।

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
