Koderma News: भाकपा माले की सांगठनिक हुंकार, सिमरिया में हुई अहम बैठक, हर गांव में बनेगी ब्रांच कमेटी

जन आंदोलन से ही समाप्त होगा दफ्तरों का भ्रष्टाचार

Koderma News: भाकपा माले की सांगठनिक हुंकार, सिमरिया में हुई अहम बैठक, हर गांव में बनेगी ब्रांच कमेटी
(फ़ोटो)

कोडरमा जिले के सिमरिया गांव में भाकपा माले पूर्वी जोन लोकल कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक सचिव सरयू यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला सचिव मोहम्मद इब्राहिम और प्रखंड सचिव अशोक यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे। मरकच्चो प्रखंड के दिवंगत कार्यकर्ता देव सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शुरू हुई इस बैठक में पार्टी के सांगठनिक विस्तार, सदस्यता अभियान और हर गांव में ब्रांच कमेटियों के पुनर्गठन पर रणनीति बनाई गई। नेताओं ने प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करते हुए इसके खिलाफ बड़े जन आंदोलन का आह्वान किया।

कोडरमा: भाकपा माले पूर्वी जोन लोकल कमिटी सचिव सरयु यादव की अध्यक्षता में सिमरिया गांव में बैठक हुई। इसमें मुख्य रूप से जिला सचिव मोहम्मद इब्राहिम, प्रखंड सचिव अशोक यादव उपस्थित थे। मरकच्चो प्रखंड के साथी देव सिंह के निधन पर 2 मिनट मौन रखकर बैठक की शुरूआत हुई। 

पार्टी के सांगठनिक विस्तार पर चर्चा किया गया, पार्टी सदस्यता अभियान पर जोर दिया गया। प्रत्येक गांव में ब्रांच कमेटी का पुनर्गठन करने का निर्णय लिया गया। जिला सचिव ने कहा कि हमारी पार्टी जनता के जन सवालों को लेकर शोषण, अन्याय, भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूत ताकत है। पार्टी के सांगठनिक विस्तार कर पार्टी को मजबूत करने की जरूरत है। 

प्रखंड सचिव अशोक यादव ने कहा कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। भ्रष्टाचार को जन आंदोलन के द्वारा ही समाप्त किया जा सकता है। बैठक में रामदेव यादव, नंदलाल यादव, रामशरण यादव, सुरेश यादव, काली यादव, सरजू महतो, दशरथ यादव, सुषमा देवी, विनीता देवी, रेखा देवी, बिंदा देवी, अनीता देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: निर्बाध बिजली आपूर्ति पर डीसी सख्त, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने विद्युत अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक Dumka News: निर्बाध बिजली आपूर्ति पर डीसी सख्त, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने विद्युत अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
कोयला तस्करों पर सुरक्षा बलों का वज्रपात, बूटू बाबू बंगला इलाके में भारी मात्रा में अवैध कोयला नष्ट
बाघमारा में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट: कतरास थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने का संकल्प
बाघमारा में कोयला माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन: सीआईएसएफ और बीसीसीएल प्रबंधन ने भरे कई अवैध मुहाने
Bokaro News: आर्यिका माताजी हादसे पर जैन समाज का फूटा गुस्सा: गोमिया में निकाला मौन जुलूस, बेरमो एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
झामुमो के पत्र पर बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाह देव का बड़ा हमला: "वोट बेचने वालों को हर कदम पर दिखता है भ्रष्टाचार"
Koderma News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला: दहेज हत्या का आरोपी पति अजीत यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Koderma News: राष्ट्रीय उर्दू सेमिनार का भव्य आयोजन, "समकालीन समस्याएं और संभावनाएं" विषय पर जुटे देशभर के शिक्षाविद
Koderma News: भाकपा माले की सांगठनिक हुंकार, सिमरिया में हुई अहम बैठक, हर गांव में बनेगी ब्रांच कमेटी
Koderma News: माहवारी दिवस पर अनूठी पहल, सखी वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं और किशोरियों को किया गया जागरूक
Koderma News: DLSA का बड़ा अभियान, महिलाओं के विरुद्ध अपराध के खिलाफ सतगावां में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
Koderma News: स्वास्थ्य सेवाओं पर डीसी उत्कर्ष गुप्ता सख्त, अस्पतालों में अनिवार्य होगी बायोमेट्रिक उपस्थिति