Koderma News: राष्ट्रीय उर्दू सेमिनार का भव्य आयोजन, "समकालीन समस्याएं और संभावनाएं" विषय पर जुटे देशभर के शिक्षाविद

भाषाई शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए झारखंड में बने 'लैंग्वेज यूनिवर्सिटी

Koderma News: राष्ट्रीय उर्दू सेमिनार का भव्य आयोजन,
(फ़ोटो)

कोडरमा के रांची-पटना रोड स्थित विवाह भवन में अंजुमन तरक्की उर्दू हिंद, कोडरमा के तत्वावधान में "उर्दू : समकालीन समस्याएं और संभावनाएं" विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के प्रो. डॉ. सफदर इमाम कादरी की अध्यक्षता में आयोजित इस सेमिनार में वक्ताओं ने थानों, ब्लॉकों और जिला मुख्यालयों में उर्दू अनुवादकों की बहाली न होने पर चिंता जताई और राज्य में लैंग्वेज यूनिवर्सिटी की स्थापना की मांग की। इस अवसर पर उर्दू को डिजिटल तकनीक व विज्ञान से जोड़ने की वकालत की गई तथा मैट्रिक व इंटर के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कोडरमा: अंजुमन तरक्की उर्दू हिंद, कोडरमा के तत्वावधान में रांची-पटना रोड स्थित विवाह भवन  में रविवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “उर्दू : समकालीन समस्याएं और संभावनाएं” रहा, जिसमें उर्दू भाषा की वर्तमान चुनौतियों, शिक्षा, रोजगार और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी, पटना के प्रो. डॉ. सफदर इमाम कादरी ने की, जबकि मंच संचालन मास्टर सज्जाद हुसैन ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रो. मोहम्मद सिराज मिस्बाही के स्वागत भाषण से हुई। अंजुमन तरक्की उर्दू कोडरमा के अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद अहमद जमी मिस्बाही ने सेमिनार के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

अपने संबोधन में प्रो. डॉ. सफदर इमाम कादरी ने कहा कि झारखंड गठन के बाद अब तक उर्दू शिक्षकों और उर्दू अनुवादकों की बहाली नहीं होना बेहद अफसोसनाक है। उन्होंने कहा कि न थानों, न ब्लॉक और न ही जिला मुख्यालयों में उर्दू अनुवादकों की नियुक्ति हुई है। उन्होंने राज्य सरकार से भाषाई शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए झारखंड में एक लैंग्वेज यूनिवर्सिटी स्थापित करने की मांग की।

डॉ. फुजैल अहमद ने कहा कि उर्दू कंटेंट की कमी युवाओं को भाषा से दूर कर रही है। वहीं डॉ. अफशां बानो ने उर्दू को आधुनिक शिक्षा और डिजिटल दुनिया से जोड़ने की जरूरत बताई। वहीं डॉ. अफशां बानो ने कहा कि उर्दू को मुशायरों तक सीमित रखने के बजाय विज्ञान, तकनीक, पत्रकारिता और डिजिटल दुनिया से जोड़ने की जरूरत है। डॉ. मोहम्मद मुर्शीद ने भाषा को समय के साथ आगे बढ़ाने पर जोर दिया, जबकि डॉ. मोहम्मद जकीउल्लाह मिस्बाही ने कहा कि भाषाएं जज्बों और लोगों के जुड़ाव से जिंदा रहती हैं।

यह भी पढ़ें: Koderma News: समाहरणालय में उपायुक्त का जनता दरबार, उत्कर्ष गुप्ता ने सुनीं आम जनता की समस्याएं

राष्ट्रीय जन क्रांति मोर्चा के सुप्रीमो मौलाना अब्दुल मोबीन रिजवी ने कहा कि उर्दू भारत की गंगा-जमुनी तहजीब और साझा संस्कृति की पहचान है। डॉ. साजिद हुसैन नदवी ने उर्दू शिक्षा की स्थिति पर चिंता जताई, जबकि मौलाना नूरुद्दीन अजहरी ने घरों और सोशल मीडिया के माध्यम से उर्दू को बढ़ावा देने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उर्दू विषय में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने नई पीढ़ी को उर्दू भाषा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया।

यह भी पढ़ें: Koderma News: सीमित संसाधनों के बीच आकाश ने अरुणाचल में दिखाया दम

सेमिनार में बतौर शोध पत्र लेखक और वक्ता मास्टर मोहम्मद परवेज मुशर्रफ, शिक्षिका शमसुन निशा, मास्टर मोहम्मद जावेद, शिक्षिका रुखसाना खातून, मास्टर अताउल मुस्तफा, मास्टर मोहम्मद उमर फारूक, मोहम्मद मुबारक, नौशाद आलम,मास्टर अब्दुल सत्तार और मास्टर वसी अहमद खान ने भी अपने विचार साझा किए। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सेमिनार में उर्दू भाषा के संरक्षण, आधुनिक समय के अनुरूप उसके विकास और नई पीढ़ी को इससे जोड़ने पर विशेष बल दिया गया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

डीसी हेमंत सती का औचक निरीक्षण: नवाबगंज SC-ST हॉस्टल पहुंचे उपायुक्त, छात्रों की मांग पर तुरंत दी योजनाओं को मंजूरी डीसी हेमंत सती का औचक निरीक्षण: नवाबगंज SC-ST हॉस्टल पहुंचे उपायुक्त, छात्रों की मांग पर तुरंत दी योजनाओं को मंजूरी
Hazaribagh News: विभावि की ऐतिहासिक पहल: 'सेंटर फॉर डिसेबिलिटी स्टडीज' के रूप में विकसित होगा विनोबा भावे विश्वविद्यालय
Hazaribagh News: पदभार संभालते ही एक्शन में कमिश्नर विजय गुप्ता, प्रमंडलीय कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का लिया विस्तृत ब्यौरा
गर्मी में 'जलदूत' बनी गिरिडीह पुलिस: थानों के बाहर लगे प्याऊ, एसपी ने खुद पिलाया राहगीरों को ठंडा पानी
Dumka News: निर्बाध बिजली आपूर्ति पर डीसी सख्त, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने विद्युत अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
कोयला तस्करों पर सुरक्षा बलों का वज्रपात, बूटू बाबू बंगला इलाके में भारी मात्रा में अवैध कोयला नष्ट
बाघमारा में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट: कतरास थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने का संकल्प
बाघमारा में कोयला माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन: सीआईएसएफ और बीसीसीएल प्रबंधन ने भरे कई अवैध मुहाने
Bokaro News: आर्यिका माताजी हादसे पर जैन समाज का फूटा गुस्सा: गोमिया में निकाला मौन जुलूस, बेरमो एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
झामुमो के पत्र पर बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाह देव का बड़ा हमला: "वोट बेचने वालों को हर कदम पर दिखता है भ्रष्टाचार"
Koderma News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला: दहेज हत्या का आरोपी पति अजीत यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Koderma News: राष्ट्रीय उर्दू सेमिनार का भव्य आयोजन, "समकालीन समस्याएं और संभावनाएं" विषय पर जुटे देशभर के शिक्षाविद