Sahebganj News: भाजपा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित, संगठनात्मक मजबूती पर मंथन

भाजपा कार्यालय में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

Sahebganj News: भाजपा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित, संगठनात्मक मजबूती पर मंथन
(फ़ोटो)

साहिबगंज जिला मुख्यालय में भाजपा की महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष गौतम कुमार यादव की अध्यक्षता और प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोरेन के मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक में पार्टी के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण और आगामी 15 दिनों के कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत रणनीति बनाई गई।

साहिबगंज: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर संगठनात्मक मजबूती के लिए प्रत्येक माह की 1 से 15 तारीख तक जिला स्तरीय बैठक आयोजित करने के क्रम में सोमवार को साहिबगंज जिला मुख्यालय में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम कुमार यादव ने की। बैठक में संगठन के सुदृढ़ीकरण, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में प्रभारी के रूप में मौजूद दुमका के पूर्व सांसद सह प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोरेन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी भी पार्टी की रीढ़ होते हैं। हम सभी को एकजुट होकर जमीनी स्तर पर काम करना होगा। सोरेन ने आगामी सभी कार्यक्रमों को मजबूती से सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।

बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृपानाथ मंडल, धर्मेन्द्र कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष रणधीर सिंह, प्रदीप अग्रवाल, रामदरश यादव, उज्जवल मंडल, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष रामानंद साह, जिला उपाध्यक्ष सोनेलाल ठाकुर, खगेंद्र साह, रमिता तिवारी, जिला मंत्री चांदनी देवी, सागर मंडल, अजय चौधरी, उषा भारती, जिला कार्यालय मंत्री गौतम पंडित, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र मंडल समेत सभी मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

बैठक का संचालन जिला महामंत्री शालखु सोरेन ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष विनोद कुमार चौधरी ने किया। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

यह भी पढ़ें: रांची में बीजेपी का 'विकसित भारत 2047 संकल्प सभा', संथाल परगना-मालदा को मिलाकर नया केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात 48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले भरतीय बल्लेबाज बने
फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, ‘भारत इनोवेट्स’ से वीवा टेक तक नवाचार पर रहेगा फोकस
Dumka News: 30 जून से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण, बीडीओ ने बीएलओ संग की बैठक
Dumka News: सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Dumka News: आंगनबाड़ी केंद्रों में भारी लापरवाही, समय से पहले लटक रहे ताले, बच्चे नदारद
Dhanbad News: माँ अम्बे आउटसोर्सिंग को ब्लैकलिस्ट करने की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Dhanbad News: महाराष्ट्र में जयनगर के विकास महतो का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम
Dhanbad News: बलियापुर पंचायत समिति की बैठक में गूंजा सरकारी अस्पताल की बदहाली का मुद्दा
Giridih News: चोरगत्ता गांव में बड़ी वारदात; छत पर सोता रहा परिवार, 25 लाख के जेवर साफ
Bokaro News: पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चंदनक्यारी और सियालजोरी थानों की जांची व्यवस्था
Bokaro News: बीएसएल द्वारा संचालित सेक्टर-9 स्थित "सर्व स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं