धनबाद में 'मटका फोड़' प्रदर्शन: पेयजल संकट को लेकर भाजपा का समाहरणालय पर जोरदार घेराव
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फोड़े मटके
धनबाद जिले में व्याप्त भीषण पेयजल संकट के विरोध में भाजपा महानगर और ग्रामीण इकाई ने संयुक्त रूप से समाहरणालय के बाहर प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर जल संकट के समाधान में विफल रहने और केंद्र की नल-जल योजना में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी।
धनबाद: जिले में व्याप्त भीषण पेयजल संकट को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में समाहरणालय के बाहर मटका फोड़ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मौजूद थे।
साथ ही सांसद ढुल्लू महतो, पूर्व सांसद पीएन सिंह, विधायक राज सिन्हा, झरिया विधायक रागिनी सिंह, बाघमारा विधायक शत्रुघन महतो, भाजपा नेत्री तारा देवी तथा महानगर अध्यक्ष श्रवण राय और ग्रामीण अध्यक्ष मोहन कुंभकार विशेष रूप से उपस्थित रहे।


बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से नल-जल योजना के माध्यम से लगातार प्रयास कर रही है, मगर राज्य सरकार इस योजना में भी भ्रष्टाचार करने से बाज नहीं आ रही है।
उन्होंने कहा कि आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने धनबाद जिला समाहरणालय का घेराव कर जनता की आवाज को बुलंद करने का कार्य किया है। भाजपा जनता के अधिकारों एवं हर घर तक स्वच्छ पानी पहुंचाने के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


