Koderma News: भीषण सड़क हादसा: मुंडन कराने देवघर जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पेड़ से टकराई, 10 गंभीर रूप से घायल

देर रात चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर बचाई श्रद्धालुओं की जान

Koderma News: भीषण सड़क हादसा: मुंडन कराने देवघर जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पेड़ से टकराई, 10 गंभीर रूप से घायल
(फ़ोटो)

गया (बिहार) से देवघर जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन कोडरमा के सतगावां अंतर्गत बरियारपुर मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इस भीषण हादसे में वाहन सवार 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों के अनुसार, चालक द्वारा गाड़ी चलाते समय लगातार मोबाइल का उपयोग करना दुर्घटना का मुख्य कारण बना।

कोडरमा: सतगावां थाना क्षेत्र के खुट्टा स्थित बरियारपुर तीखा मोड़ के समीप रविवार की देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। गया (बिहार) से एक बच्चे का मुंडन करवाने देवघर जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में वाहन बी.आर 02 कियू 3042 पर सवार 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु रविवार शाम करीब 5 बजे गया से उत्साह के साथ बाबा बैजनाथ धाम के लिए निकले थे। रात के अंधेरे में बरियारपुर मोड़ के पास पहुंचते ही गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। टक्कर की आवाज सुनाई दी, जिसे सुनकर स्थानीय ग्रामीण मदद के लिए दौड़ पड़े। वाहन चालक संजीव कुमार ने बताया कि सामने से आ रहे एक अन्य वाहन से बचने के प्रयास में गाड़ी पर से नियंत्रण खो गया। हालांकि, वाहन में सवार घायलों का आरोप है कि चालक लगातार मोबाइल पर बात कर रहा था। 

यात्रियों द्वारा कई बार मना करने के बावजूद चालक ने बात करना बंद नहीं किया, जिसके परिणामस्वरूप यह बड़ा हादसा हुआ। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए क्षतिग्रस्त वाहन के शीशे तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। निजी वाहनों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सतगावां पहुंचाया गया। 

प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया है। दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों की पहचान संजीव कुमार 40 वर्ष, ममता देवी 30 वर्ष, मंजू कुमारी 45 वर्ष, रीना देवी 35 वर्ष, बबीता देवी 30 वर्ष, प्रदीप यादव 55 वर्ष, कौशल्या देवी 70 वर्ष, सविता कुमारी 38 वर्ष, जीवा कुमारी 12 वर्ष, सपना कुमारी 14 वर्ष का नाम शामिल है। 

Read More.. Koderma News: राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा शीघ्र सस्ता, सुगम न्याय दिलाने का कार्यक्रम आयोजित 

ग्रामीणों का कहना है कि बरियारपुर मोड़ के पास अत्यधिक झाड़ियां और तीखा मोड़ होने के कारण यह 'ब्लैक स्पॉट' बन चुका है। यहां तीन अलग-अलग दिशाओं से सड़कें आकर मिलती हैं, जिससे हर महीने कोई न कोई वाहन दुर्घटनाग्रस्त होता है। क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन और सड़क सुरक्षा विभाग से मांग की है कि इस खतरनाक मोड़ पर तत्काल सड़क सुरक्षा लाइट, संकेतक बोर्ड और रिफ्लेक्टर लगाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Read More.. Bokaro News: एयरपोर्ट विस्तारीकरण के दौरान अतिक्रमण हटाने गई BSL टीम पर हमला, गाड़ियां तोड़ीं

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Sahebganj News: NH-80 का बदलेगा स्वरूप, 9 करोड़ की लागत से जर्जर सड़क का होगा कायाकल्प Sahebganj News: NH-80 का बदलेगा स्वरूप, 9 करोड़ की लागत से जर्जर सड़क का होगा कायाकल्प
Sahebganj News: कन्या उच्च विद्यालय में मना राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस, चैटबॉट और अंतरिक्ष विज्ञान पर दी गई जानकारी  
Bokaro News: पत्रकार संगठन की बैठक, वरिष्ठ और उभरते पत्रकारों को सम्मानित करने का निर्णय
Bokaro News: अवैध खनन पर 'जीरो टॉलरेंस': डीसी अजय नाथ झा ने टास्क फोर्स को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
Bokaro News: वन बचाव समिति की बैठक में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
Bokaro News: पुलिस ने गुप्त सूचना पर करीब 47 किलो अवैध गांजा बरामद किया 
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बालिकाओं के लिए विशेष जागरूकता सत्र, डॉ. शिल्पी काजल ने दिया स्वास्थ्य मंत्र
झारखंड पर्यटन का डिजिटल शंखनाद: मंत्री सुदिव्य कुमार ने किया ‘राज्य स्तरीय इन्फ्लुएंसर मीट 2026’ का उद्घाटन
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में पर्यटन एवं खेल विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित
Hazaribagh News: खेल सुविधाओं के कायाकल्प की तैयारी, ओलंपिक संघ ने उपायुक्त से की मुलाकात
Hazaribagh News: बढ़ते नशे और क्राइम पर भाजयुमो सख्त, नए एसपी अमन कुमार को सौंपा मांग पत्र
Hazaribagh News: विभावि में प्लास्टिक के दायित्वपूर्ण व संवहनीय उपयोग पर कार्यशाला आयोजित