Bokaro News: एयरपोर्ट विस्तारीकरण के दौरान अतिक्रमण हटाने गई BSL टीम पर हमला, गाड़ियां तोड़ीं
निर्देश मिलते ही दर्जनों लोगों ने शुरू कर दी पत्थरबाजी, मौके पर मची भगदड़
बोकारो एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए सेक्टर-12 काली मंदिर के पास अतिक्रमण हटाने गई BSL सुरक्षा टीम पर स्थानीय लोगों ने भीषण पथराव कर दिया। इस हमले में दो होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गए और तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं, जिसके बाद भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
बोकारो: एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर प्रशासनिक कवायद तेज हो चुकी है इसी बीच सेक्टर 12 ए काली मंदिर के समीप खाली पड़े बीएसएल की जमीन पर दोबारा अतिक्रमण कर रहे लोगों को जब बीएसएल के सुरक्षा विभाग टीम ने रोकने पहुंची तो उन पर हमला कर दिया गया। अतिक्रमणकारियों ने अधिकारियों ओर होम गार्ड के जवानों पर अंधाधुंध पथराव किया, जिसमें तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गया और दो जवान बुरी तरह घायल हो गए।
जानकारी मुताबिक सुरक्षा टीम ने तीन गाड़ियों में सवार होकर अतिक्रमण रोकने पहुंचे थे जैसे ही टीम ने झोपड़ियों को हटाने का निर्देश दिया, दर्जनों की संख्या में महिला पुरुष, बच्चे पत्थर बरसाने लगे, अचानक हुई हमले से वहां भगदड़ मच गई। टीम के सदस्य जान बचाकर मौके से भागे, लेकिन होम गार्ड के जवान अकरम अंसारी और बबलू कुमार पत्थरों की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर 12 पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति की संभाला और दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए बोकारो जेनरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। विदित हो कि बोकारो एयरपोर्ट बाउंड्री से सटे इलाके में अतिक्रमण हटाने का अभियान नया नहीं है। वर्ष 2021 के बाद से बीएसएल और जि ला प्रशासन द्वारा कई चरणों में करवाई की जा चुकी है। कुछ खटाल वासी उक्त जगह को खाली कर सेक्टर 12 कर्पूरी चौक के समीप फिर से जमीन अतिक्रमण कर अपना झोपडी बना लिया है।
