Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
मुख्य अतिथि विधायक डॉ नीरा यादव रहीं उपस्थित
भारतीय जनता पार्टी कोडरमा जिला इकाई द्वारा झुमरीतिलैया में आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर संगोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विधायक डॉ नीरा यादव की गरिमामय उपस्थिति में लोकतंत्र की रक्षा के लिए मीसा के तहत जेल गए वरिष्ठ सेनानियों को विनिर्दिष्ट रूप से सम्मानित किया गया।
कोडरमा: भारतीय जनता पार्टी, जिला इकाई के तत्वावधान में शुक्रवार को विवेक विला, झुमरीतिलैया में आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने की, जबकि संचालन कार्यक्रम संयोजक सुभाष मोदी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ लोकनायक जयप्रकाश नारायण के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा जयप्रकाश अमर रहें के नारों के साथ हुआ।
इस अवसर पर आपातकाल विरोधी आंदोलन के दौरान मीसा के तहत जेल गए लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और आपातकाल के दौर को याद करते हुए अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि 25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय था। उन्होंने कहा कि उस समय संविधान की मूल भावना पर प्रहार किया गया, नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन हुआ और लोकतंत्र की आवाज़ उठाने वाले नेताओं व कार्यकर्ताओं को जेलों में बंद कर दिया गया।


कार्यक्रम में जिला महामंत्री विजय यादव एवं नरेंद्र पाल, जिला उपाध्यक्ष संगीता सिन्हा, जिला मंत्री अनीता देवी, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रकाश राम, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष उमेश सिंह, डोमचांच प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण यादव, डोमचांच नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश वर्मा, लोकतंत्र सेनानी विष्णु बरनवाल, सुभाष जैन, नंदकिशोर मोदी सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


