साहिबगंज में वृद्धजनों के लिए बड़ी पहल, शुरू हुआ वृद्धजन सहायता एवं सुविधा केंद्र
सरकारी योजनाओं से जोड़ने में करेगा सहयोग
साहिबगंज में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा वृद्धजन सहायता एवं सुविधा केंद्र की स्थापना की गई है।
साहिबगंज: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (JHALSA) के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) साहिबगंज अखिल कुमार के मार्गदर्शन में जिले में ‘वृद्धजन सहायता एवं सुविधा केंद्र’ की स्थापना की गई है। यह पहल वृद्ध नागरिकों को कानूनी सहायता, सरकारी योजनाओं का लाभ और उनके अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
नालसा की जागृति योजना-2025 के तहत स्थापित इन केंद्रों का शुभारंभ साहिबगंज स्थित वृद्धा आश्रम और प्रखंड कार्यालय में किया गया। इन केंद्रों के माध्यम से बुजुर्गों को उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ-साथ आवश्यक कानूनी परामर्श भी उपलब्ध कराया जाएगा।


डीएलएसए की इस पहल को वृद्धजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रशासन ने जिले के सभी वरिष्ठ नागरिकों से इन केंद्रों की सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


