Sahebganj News: तीनपहाड़ स्टेशन की उपेक्षा पर भड़का जनाक्रोश, 21 जून को रेलवे के खिलाफ होगा बड़ा धरना

क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति ने रेलवे प्रशासन पर लगाया उपेक्षा का आरोप

Sahebganj News: तीनपहाड़ स्टेशन की उपेक्षा पर भड़का जनाक्रोश, 21 जून को रेलवे के खिलाफ होगा बड़ा धरना
तीनपहाड़ स्टेशन की उपेक्षा पर भड़का जनाक्रोश

साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन की कथित उपेक्षा और विकास कार्यों में अनदेखी को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ 21 जून 2026 को एक दिवसीय जन आक्रोश धरना-प्रदर्शन का एलान किया है।

साहिबगंज: जिले के तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन की कथित उपेक्षा और विकास कार्यों में लगातार हो रही अनदेखी को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा अब सड़क पर उतरने वाला है। क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति, तीनपहाड़ ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 21 जून 2026 को एक दिवसीय जन आक्रोश धरना-प्रदर्शन का एलान किया है। समिति का कहना है कि तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण स्टेशन है, जहां से रेलवे को प्रतिवर्ष लाखों रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। इसके बावजूद स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं तथा विकास कार्यों की स्थिति संतोषजनक नहीं है। 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्टेशन की विभिन्न समस्याओं और विकास संबंधी मांगों को लेकर कई बार मंडल रेल प्रबंधक और महाप्रबंधक स्तर तक ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। लंबे समय से मांग उठाने के बावजूद रेलवे प्रशासन क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। समिति के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि रेलवे प्रशासन क्षेत्र की जायज मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाता है तो आंदोलन को और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा।   

समिति के सदस्यों ने कहा कि तीनपहाड़ जैसे महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन की लगातार उपेक्षा से यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। समिति ने क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं, विभिन्न संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।    

पदाधिकारियों का कहना है कि अब क्षेत्र की जनता अपने अधिकारों और विकास के लिए संगठित होकर आवाज उठाने को तैयार है। समिति ने विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया है। क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति का मानना है कि यदि जनदबाव बनाया गया तो रेलवे प्रशासन को क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों पर गंभीरता से विचार करना पड़ेगा। इसके लिए समिति की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अब 21 जून को होने वाले धरना-प्रदर्शन पर स्थानीय लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। क्योंकि इस देश में बिना आंदोलन के विकास की गाड़ी पटरी पर नहीं आती।

यह भी पढ़ें: Pakur News: मुफ्त में गहने चमकाने का झांसा, महिलाओं को लाखों का चूना लगाने वाले दो ठग गिरफ्तार

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

बोकारो इस्पात संयंत्र में दो दिवसीय कस्टमर मीट का शुभारंभ, देशभर के प्रमुख ग्राहक हुए शामिल बोकारो इस्पात संयंत्र में दो दिवसीय कस्टमर मीट का शुभारंभ, देशभर के प्रमुख ग्राहक हुए शामिल
विश्व पर्यावरण सप्ताह पर डालमिया भारत का जागरूकता अभियान, 560 से अधिक लोगों की भागीदारी
15 साल के वैभव ने रचा इतिहास: टूटा सचिन का 36 साल पुराना रिकॉर्ड, टीम इंडिया में मिली जगह
झामुमो-कांग्रेस में समझौता, एक ही सीट पर उम्मीदवार देगा झामुमो; गठबंधन में टूट का खतरा टला, हेमंत ने दिखाया राजनीतिक संतुलन
विश्व पर्यावरण दिवस पर टाटा स्टील का बड़ा अभियान, 1,500 पौधों से बढ़ी हरित छत्रछाया
पत्नी-बेटी को स्टेशन छोड़ लौटे पत्रकार की करंट लगने से मौत, क्षेत्र में शोक की लहर
Sahebganj News: तीनपहाड़ स्टेशन की उपेक्षा पर भड़का जनाक्रोश, 21 जून को रेलवे के खिलाफ होगा बड़ा धरना
भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत, सांसद-विधायकों की संयुक्त बैठक संपन्न
विश्व पर्यावरण दिवस पर एनएमएल बादम सीएमपी में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
टीम इंडिया में बड़ा बदलाव: श्रेयस बने टी20 कप्तान, तिलक उपकप्तान; 15 साल के वैभव को मिला मौका
Samsung Innovation Campus: देशभर के 30 मेधावी छात्रों को मिला ₹1 लाख का पुरस्कार
आज से भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, शुभमन गिल के सामने बड़ी चुनौती