भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत, सांसद-विधायकों की संयुक्त बैठक संपन्न

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि देकर नितिन नवीन ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत, सांसद-विधायकों की संयुक्त बैठक संपन्न
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद प्रदेश कार्यालय में सांसदों और विधायकों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया।

रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यालय पहुंचने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। 

भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी के सांसदों एवं विधायकों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मंच पर प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह मौजूद थे। वहीं संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी बैठक में उपस्थित रहे। 

जबकि सांसदगण में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ, दीपक प्रकाश, प्रदीप वर्मा, निशिकांत दुबे, विद्युत वरण महतो, मनीष जयसवाल, ढुल्लू महतो, बीडी राम, कालीचरण सिंह उपस्थित रहे।

वहीं विधायक गण में चंपाई सोरेन, सीपी सिंह, नवीन जयसवाल, नागेंद्र महतो, शशि भूषण मेहता, मनोज यादव, सत्येंद्र नाथ तिवारी, नीरा यादव, राज सिन्हा, अमित यादव, आलोक चौरसिया, देवेंद्र कुंवर, प्रकाश राम, रोशन लाल चौधरी, प्रदीप प्रसाद, शत्रुघ्न महतो, पूर्णिमा साहू, रागिनी सिंह, मंजू कुमारी, कुमार उज्जवल  उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: सोनाल शांति बोले- JPSC की जांच जारी, NEET पर केंद्र जवाब दे

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Ranchi News: जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती घोटालों के विरोध में एबीवीपी का उग्र प्रदर्शन Ranchi News: जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती घोटालों के विरोध में एबीवीपी का उग्र प्रदर्शन
Sahebganj News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामसिंगार ओझा का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग
Koderma News: चंद्रघंटी तालाब में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर
सड़क दुघर्टना में  महिला की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल
आपकी अनुपयोगी पुस्तकें, किसी का उज्ज्वल भविष्य', हजारीबाग में पुस्तक दान अभियान शुरू
हजारीबाग में आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा की सख्ती, महिला अपराध और नक्सल मामलों पर दिए कड़े निर्देश
पूर्व रेलवे के जीएम मिलिंद देऊस्कर ने मालदा से साहिबगंज रेलखंड का किया गहन निरीक्षण
पश्चिमी सिंहभूम टी-20 से पहले चाईबासा स्टेडियम के विकेट पर लगी बारमूडा घास
हजारीबाग यूथ विंग का सराहनीय कदम, 70 ट्रैफिक पुलिस जवानों को वितरित किए रेनकोट
हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट का पुनर्गठन, रामकिशोर सावंत अध्यक्ष, प्रदीप पाठक महासचिव और सुबोध सिन्हा बने कोषाध्यक्ष
सावन में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, हजारीबाग से शुरू हुई सावन स्पेशल ट्रेन सेवा