JSDMS में 55 करोड़ के कथित भुगतान घोटाले की जांच की मांग, बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र

JSDMS में 55 करोड़ के कथित भुगतान घोटाले की जांच की मांग, बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी (JSDMS) में फर्जी बैंक गारंटी, ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को कथित रूप से 55 करोड़ रुपये के भुगतान और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

रांची। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी (JSDMS) में फर्जी बैंक गारंटी, ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को कथित तौर पर करोड़ों रुपये के भुगतान और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर न्यायिक जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

मरांडी ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि जेएसडीएमएस से जुड़े उपलब्ध दस्तावेज राज्य में वित्तीय अनुशासन, प्रशासनिक जवाबदेही और भ्रष्टाचार के विरुद्ध सरकार की प्रतिबद्धता पर गंभीर प्रश्न खड़े करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी बैंक गारंटी देने के आरोप में ब्लैकलिस्ट की गई कंपनियों को नियमों की अनदेखी करते हुए दोबारा ब्लैकलिस्ट से बाहर निकालकर लगभग 55 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया और बाद में फिर से उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया गया। उनके अनुसार यह पूरा मामला सुनियोजित वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार का प्रतीत होता है।

ब्लैकलिस्ट हटाकर भुगतान का लगाया आरोप

पत्र के अनुसार, 8 अगस्त 2024 को तत्कालीन मिशन निदेशक ने छह कंपनियों को फर्जी बैंक गारंटी प्रस्तुत करने का दोषी मानते हुए 7 अगस्त 2026 तक ब्लैकलिस्ट किया था। आरोप है कि 14 अक्टूबर 2024 को वर्तमान मिशन निदेशक शैलेन्द्र लाल ने "लोकहित" का हवाला देते हुए इन्हीं कंपनियों को ब्लैकलिस्ट से बाहर कर भुगतान का आदेश जारी किया, जिसके बाद विभाग द्वारा करीब 55 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया।

मरांडी ने यह भी कहा कि अगस्त 2025 में फर्जी बैंक गारंटी मामले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे की गिरफ्तारी के बाद इन्हीं कंपनियों को फिर से ब्लैकलिस्ट कर दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि कंपनियां फर्जी बैंक गारंटी की दोषी थीं, तो उन्हें किस नियम और किसके आदेश पर ब्लैकलिस्ट से हटाया गया तथा भुगतान की अनुमति किस स्तर से दी गई।

यह भी पढ़ें: पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, विधानसभा पहुंचकर किया अंतिम नमन

file:///C:/Users/Welcome/Downloads/Letter...pdf

सरकार से सात प्रमुख मांगें

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से सात प्रमुख मांगें की हैं। इनमें फर्जी बैंक गारंटी, ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को भुगतान और सरकारी धन के कथित दुरुपयोग के मामले में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर आपराधिक कार्रवाई, वर्ष 2023-24 से अब तक जेएसडीएमएस के सभी वित्तीय एवं प्रशासनिक निर्णयों का विशेष ऑडिट (स्पेशल ऑडिट), जांच पूरी होने तक संबंधित अधिकारियों को पद से हटाना, लगभग 55 करोड़ रुपये के भुगतान की वैधानिकता की जांच कर दोषियों से राशि की वसूली, जांच पूरी होने तक संबंधित कंपनियों को नया कार्यादेश या भुगतान रोकना, राजनीतिक संरक्षण की जांच तथा शैलेन्द्र लाल, राजन श्रीवास्तव और विश्वरूप ठाकुर की भूमिका एवं संपत्तियों की एसीबी से विशेष जांच कराने की मांग शामिल है।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा का दिव्य श्रृंगार, उमड़ी भीड़

निष्पक्ष जांच की मांग

बाबूलाल मरांडी ने पत्र में कहा है कि राज्य की जनता यह जानना चाहती है कि फर्जी बैंक गारंटी देने वाली कंपनियों को करोड़ों रुपये का भुगतान किन परिस्थितियों में किया गया और अब तक जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध सरकार के दावों की वास्तविक परीक्षा इस मामले में निष्पक्ष और समयबद्ध कार्रवाई से होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूरे मामले में तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dhanbad News: बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में सीआईएसएफ ने की 287 वाहनों की सघन सुरक्षा जांच Dhanbad News: बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में सीआईएसएफ ने की 287 वाहनों की सघन सुरक्षा जांच
Dhanbad News: ​एबीसी ब्लॉक 4 के बबन डीहा जंगल में छापेमारी, कोयला तस्करों में मचा भारी हड़कंप
Dhanbad News: कोयला चोरी और अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए सीआईएसएफ का विशेष संयुक्त अभियान
Palamu News: संतोष राम की संदिग्ध मौत मामले में पत्नी पर गहराया हत्या का शक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की माय भारत अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा
रामगढ़ प्रखंड कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए दो दिवसीय विशेष शिविर का हुआ आयोजन
Dumka News: बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर की बीएलओ संग बैठक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा
Bokaro News: अधिवक्ता संघ भवन निर्माण के लिए जमीन आवंटन को लेकर उपायुक्त से मिले पदाधिकारी
Bokaro News: ओएनजीसी ने अमलाबाद में सीएसआर के तहत लगाया निशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर
सेल के बोकारो इस्पात संयंत्र ने कार्बन उत्सर्जन की निगरानी के लिए लॉन्च किया अत्याधुनिक जीएचजी डैशबोर्ड
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने जनता दरबार में सुनीं शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याएं