Corruption
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... 70 हजार की अवैध वसूली के आरोप में लठैया ओपी प्रभारी धर्मबीर यादव निलंबित
Published On
By Susmita Rani
पलामू जिले के लठैया ओपी प्रभारी धर्मबीर यादव को ₹70 हजार की कथित अवैध वसूली के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। ट्रैक्टर मालिक की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच कराई, जिसमें प्रारंभिक स्तर पर आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। देवघर में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, मनरेगा के कनिष्ठ अभियंता संतोष प्रसाद एसीबी के हत्थे चढ़े
Published On
By Mohit Sinha
देवघर जिले के करों प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनरेगा के कनिष्ठ अभियंता संतोष प्रसाद को ₹5,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मामला डिंडाकुली पंचायत में संचालित ट्रेंच कम बंड (टीसीबी) योजना से जुड़ा है। Giridih News: तिसरी थाना के SI नंद जी राय लाइन हाजिर, दहेज उत्पीड़न मामले में रिश्वत मांगने का आरोप
Published On
By Mohit Sinha
गिरिडीह जिले के तिसरी थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर नंद जी राय को दहेज उत्पीड़न मामले में रिश्वत मांगने के आरोप के बाद लाइन हाजिर कर दिया गया है। प्रशासनिक स्तर पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें थाना से हटाकर पुलिस लाइन में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। बीमा क्लेम के नाम पर रिश्वतखोरी! 77 हजार रुपये लेते SBI मैनेजर को CBI ने रंगे हाथ दबोचा
Published On
By Mohit Sinha
झारखंड के गोड्डा जिले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डुमरिया स्थित SBI शाखा के प्रबंधक रोहित कुमार सिंह को 77 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के क्लेम और बैंक खाते से रोक हटाने के बदले रिश्वत मांगी थी। भ्रष्टाचार और लूट खसोट बनी झारखंड सरकार की पहचान: अविनेश कुमार सिंह
Published On
By Mohit Sinha
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह ने झारखंड सरकार पर भ्रष्टाचार, कुप्रबंधन और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार व्यवस्था का हिस्सा बन चुका है और विभिन्न विभागों में लगातार घोटालों एवं अनियमितताओं की खबरें सामने आ रही हैं। घायल मरीज को ऑपरेशन के लिए घंटों प्रतीक्षा, परिजनों में आक्रोश
Published On
By Anshika Ambasta
पूर्वी सिंहभूम के एमजीएम अस्पताल में घायल मरीज के ऑपरेशन में कथित लापरवाही और 35 हजार रुपये की अवैध वसूली के आरोप। मरीज घंटों प्रतीक्षारत, परिजन और पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार। रांची सिटी डीएसपी का रीडर सुनील पासवान रिश्वत लेते गिरफ्तार
Published On
By Samridh Media Desk
Ranchi News: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को रांची के सिटी डीएसपी के रीडर सुनील पासवान को 10 हजार रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी सूत्रों के अनुसार एक केस से जुड़े किसी मामले में... जेपी आंदोलन से नई राजनीतिक चेतना का सूत्रपात हुआः सरयू राय
Published On
By Samridh Media Desk
सरयू राय संकोसाई, मानगो स्थित जेपी स्कूल में जय प्रकाश नारायण जी की जयंती में तो शामिल हुए ही, मानगो में ही अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए। वह जनता दल (यूनाइटेड) की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए। Hazaribagh News: राजस्व कर्मचारी को एसीबी ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
Published On
By Mohit Sinha
हजारीबाग में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने दारू प्रखंड के राजस्व कर्मचारी ज्ञानी राम को 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। वह जमीन की दाखिल खारिज के लिए शिकायतकर्ता हिरामन प्रजापति से रिश्वत मांग रहा था। एसीबी ने शिकायत के आधार पर जाल बिछाकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। स्वास्थ्य विभाग के टेंडर में अनियमितता का आरोप; बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री से उच्च-स्तरीय जांच की मांग की
Published On
By Mohit Sinha
रांची में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने स्वास्थ्य विभाग की टेंडर प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि 11 जिलों के टेंडर सिर्फ एक ही परिवार की तीन कंपनियों को दिए गए, जिनका पता भी एक ही है। मरांडी के अनुसार यह पूरा घोटाला स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के संरक्षण में हुआ है। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एक भारत, श्रेष्ठ भारत बनाने के लिए बंगाली समाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे आए: भारती घोष
Published On
By Mohit Sinha
रांची में भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी भारती घोष ने प्रेसवार्ता कर बंगाली समाज से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” निर्माण में आगे आएं। उन्होंने ममता बनर्जी सरकार को निरंकुश और भ्रष्ट बताया तथा कहा कि बंगाल में उद्योग-धंधे ठप हैं और आम जनता परेशान है। उन्होंने बंगाल के स्वर्णिम इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम में बंगाली समाज की भूमिका का उल्लेख करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। राज्य के अवैध डीजीपी के संरक्षण में कई लुटेरे अवैध गतिविधियों को दे रहे अंजाम: बाबूलाल मरांडी
Published On
By Mohit Sinha
भाजपा नेता बबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अवैध डीजीपी के इशारे पर राज्य में राजेश राम समेत कई लोग गैरकानूनी वसूली और घोटाले कर रहे हैं। उन्होंने जांच एजेंसियों से सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। 