घायल मरीज को ऑपरेशन के लिए घंटों प्रतीक्षा, परिजनों में आक्रोश

कदमा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद मरीज की गंभीर स्थिति

घायल मरीज को ऑपरेशन के लिए घंटों प्रतीक्षा, परिजनों में आक्रोश

पूर्वी सिंहभूम के एमजीएम अस्पताल में घायल मरीज के ऑपरेशन में कथित लापरवाही और 35 हजार रुपये की अवैध वसूली के आरोप। मरीज घंटों प्रतीक्षारत, परिजन और पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार।

पूर्वी सिंहभूम : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी स्वास्थ्य संस्थान एमजीएम अस्पताल एक बार फिर गंभीर लापरवाही, अमानवीय व्यवहार और कथित घूसखोरी के आरोपों को लेकर सुर्खियों में है। कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत कपाली निवासी राजा खान हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना में उनका बायां पैर तीन जगहों से टूट गया, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज की व्यवस्था कर पाना उनके लिए मुश्किल था। परिजनों की सूचना पर सामाजिक कार्यकर्ता विकास कुमार अस्पताल पहुंचे और ऑपरेशन में लगने वाली स्टील रॉड सहित अन्य आवश्यक सामग्री का भुगतान कर इलाज की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का प्रयास किया। इसके बावजूद आरोप है कि अस्पताल प्रशासन और स्टाफ की लापरवाही के चलते मरीज को समय पर ऑपरेशन नहीं किया गया।

शनिवार को परिजनों ने आरोप लगाया है कि ऑपरेशन के लिए तैयार मरीज को करीब पांच से छह घंटे तक व्हीलचेयर पर ऑपरेशन थिएटर के बाहर बैठाए रखा गया और बार-बार ऑपरेशन टाल दिया गया। इस दौरान मरीज की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन न तो उचित इलाज किया गया और न ही परिजनों को स्पष्ट जानकारी दी गई।

सबसे गंभीर आरोप यह है कि ऑपरेशन के लिए 35 हजार रुपये की अवैध मांग की जा रही थी। परिजनों का कहना है कि रुपये नहीं देने पर ऑपरेशन की तारीख तय नहीं की गई। विरोध करने पर अस्पताल के कुछ कर्मचारियों, नर्सों और स्टाफ द्वारा मरीज, परिजनों और मौके पर पहुंचे पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार और धमकी देने का भी आरोप है।

मामले के तूल पकड़ने के बाद अस्पताल अधीक्षक डॉ. नकुल प्रसाद चौधरी ने ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर से फोन पर बात कर शीघ्र ऑपरेशन कराने का निर्देश दिया। उन्होंने फंड की कमी की बात स्वीकार की, लेकिन अवैध वसूली के आरोपों पर कोई स्पष्ट कार्रवाई नहीं हो सकी।

यह मामला सरकारी अस्पतालों में गरीब मरीजों के साथ हो रहे कथित शोषण और भ्रष्टाचार की गंभीर तस्वीर पेश करता है। सवाल यह है कि मुफ्त इलाज के दावों के बीच ऐसे मामलों पर जिम्मेदारों के खिलाफ कब सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Hazaribagh News : कजरी गांव में हाथियों का हमला, एक व्यक्ति की मौत
एयर इंडिया पर DGCA का 1 करोड़ का फाइन: ARC बिना 8 उड़ानें, जनता का भरोसा डगमगाया
Henley Index 2026: भारतीय पासपोर्ट की बड़ी छलांग, 75वें स्थान पर पहुंचा भारत
रामगढ़ के चुट्टूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर चालक जिंदा जला
मरकच्चो प्रखंड में दर्दनाक घटना, पंचायत विवाद के बाद युवक ने उठाया आत्मघाती कदम
झारखंड हाईकोर्ट ने रांची मधुकम में बुलडोजर कार्रवाई पर लगाई रोक, प्रभावित परिवारों को राहत
कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं को किया गया जागरूक
पलामू में चुनावी व्यवस्थाओं की समीक्षा, पोलिंग पार्टियों की तैयारी अंतिम चरण में
Palamu News : आयुक्त कुमुद सहाय से एसपी रीष्मा रमेशन ने की शिष्टाचार मुलाकात
दुर्लभ हार्ट सर्जरी से बची युवक की जान, पारस एचईसी अस्पताल की बड़ी सफलता
राजकुमार यादव ने जमीनदोज हुए मकानों के पीड़ित परिवारों से मिलकर बंधाया ढांढस