साहिबगंज - दुमका रेलवासियों के लिए खुशखबरी, बायपास रेल लाइन का सर्वे शुरू

सीधी ट्रेन चलने का रास्ता होगा आसान

साहिबगंज - दुमका रेलवासियों के लिए खुशखबरी, बायपास रेल लाइन का सर्वे शुरू

साहिबगंज-दुमका रेल रूट के लिए रामपुरहाट बायपास लाइन का सर्वे जारी है। इसके बनने से सीधी ट्रेन सुविधा और बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

साहिबगंज : साहिबगंज-दुमका ट्रेन रूट के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। साहिबगंज लूप लाइन से दुमका लाइन को जोड़ने के लिए रामपुरहाट में बायपास रेलवे लाइन बनने जा रही है। रेलवे की सर्वे टीम तेजी से सर्वेक्षण कार्य कर रही है। इस बायपास के बनते ही साहिबगंज से दुमका के बीच सीधी ट्रेन चलने का रास्ता साफ हो जाएगा।

इस प्रोजेक्ट से साहिबगंज से दुमका जाने वाली दूरी और समय दोनों कम होंगे। सीधी ट्रेन का रास्ता खुलने से कोयलांचल, संताल परगना और बंगाल के यात्री प्रत्यक्ष लाभ पाएंगे। यह प्रोजेक्ट पूरे क्षेत्र के रेल नेटवर्क को नई दिशा देगा।

उल्लेखनीय है कि पिछले वित्तीय वर्ष के बजट में केंद्र सरकार ने भागलपुर, पीरपैंती, रामपुरहाट और किऊल में रेल बायपास के लिए प्रारंभिक इंजीनियरिंग व यातायात सर्वेक्षण हेतु कुल 45 लाख रुपये स्वीकृत किए थे। इसी कड़ी में हंसडीहा, बाराहाट, नलहटी, कटवा और अहमदपुर होते हुए लगभग 90 किलोमीटर के रूट में बायपास लाइन का विस्तृत सर्वे चल रहा है। बता दें कि साहिबगंज-दुमका रेल लाइन लूप लाइन मंजूरी के लिए राजमहल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा काफी लंबे समय से प्रयासरत रहे हैं।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
झुमरीतिलैया नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए 7 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
"सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा" पर कार्यशाला का आयोजन
साहिबगंज - दुमका रेलवासियों के लिए खुशखबरी, बायपास रेल लाइन का सर्वे शुरू
वार्ड 26 से पूनम ने पार्षद पद के लिए किया नामांकन, मूलभूत सुविधाओं के विकास पर जोर
जन सेवा समग्र विकास करना ही मुख्य मकसद : राजेन्द्र कुमार
नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न, तसलीम अंसारी को समर्थन
कुलपति की पहल पर विभावि के 22 विद्यार्थी 10 दिवसीय शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए गुजरात रवाना
स्पीकर की कार्यशैली निष्पक्ष नहीं, लोकतंत्र पर चोट: कैलाश यादव
वार्ड संख्या-19 से वर्षा कुमारी ने भरा नामांकन पत्र, समाजसेवा का लिया संकल्प
बीजेपी ने साहिबगंज से विनोद, बरहरवा से अर्पिता व राजमहल से मधु पर जताया भरोसा
बीआईटी मेसरा लालपुर में रस्सा कसी फाइनल, मैनेजमेंट वारियर्स और डोमिनेटर बनी चैंपियन