वार्ड संख्या-19 से वर्षा कुमारी ने भरा नामांकन पत्र, समाजसेवा का लिया संकल्प
जनता के सुख-दुख में साथ रहने का वादा
By: Mohit Sinha
On
साहिबगंज के वार्ड 19 से वर्षा शेखर ने पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल कर चुनावी मैदान में कदम रखा, जिससे वार्ड में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
साहिबगंज: नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड संख्या- 19 से उमा अमृता फाउंडेशन के संस्थापक प्रशांत शेखर की धर्मपत्नी वर्षा शेखर (कुमारी) ने पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद वर्षा शेखर ने वार्डवासियों का आभार जताते हुए कहा कि वार्ड- 19 के आदरणीय नागरिकों ने अब तक जो विश्वास जताया है, उस विश्वास को अपने कार्यों के बल पर और अधिक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि जिस तरह उनके पति प्रशांत शेखर हमेशा वार्ड और जिले की जनता की सेवा में तत्पर रहे हैं, उसी तरह वह भी हर समय लोगों के सुख-दुख में साथ खड़ी रहेंगी। उन्होंने भरोसा जताया कि वार्ड- 19 की जनता उन्हें आशीर्वाद देकर सेवा का अवसर जरूर प्रदान करेगी। नामांकन के साथ ही वार्ड संख्या- 19 में चुनावी हलचल और तेज हो गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार जनता किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है।
Edited By: Mohit Sinha
Tags: jharkhand election news Municipal election Sahibganj Ward Councillor Election Sahibganj Nagar Nikay Chunav Ward 19 election Varsha Shekhar nomination साहिबगंज निकाय चुनाव वार्ड 19 पार्षद चुनाव Varsha Shekhar councillor Jharkhand civic election Prashant Shekhar foundation ward 19 news Sahibganj local news councillor nomination news urban body election Jharkhand
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
