बीजेपी ने साहिबगंज से विनोद, बरहरवा से अर्पिता व राजमहल से मधु पर जताया भरोसा
देखें किस पार्टी ने किस प्रत्याशी का किया समर्थन
साहिबगंज जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम यादव ने साहिबगंज नगर परिषद, राजमहल नगर पंचायत और बरहरवा नगर पंचायत के लिए भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की घोषणा की। वहीं झामुमो और कांग्रेस ने भी अपने-अपने समर्थित उम्मीदवार उतारे हैं।
साहिबगंज : झारखंड प्रदेश, भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम यादव ने साहिबगंज नगर परिषद, राजमहल नगर पंचायत एवं बरहरवा नगर पंचायत में भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद हेतु प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। साहिबगंज नगर परिषद में विनोद कुमार कुमार चौधरी, राजमहल नगर पंचायत में भाजपा नेत्री माधवी लता मंडल उर्फ मधु मंडल एवं बरहरवा नगर पंचायत से अर्पिता दास भाजपा समर्थित प्रत्याशी होंगे।

उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य है कि तन-मन-धन से भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में कार्य करते हुए तीनों प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित की जाए। वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी ने साहिबगंज नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान, राजमहल नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी केताबुद्दीन शेख उर्फ भुट्टो और बरहरवा नगर पंचायत के प्रत्याशी के रूप में बबिता कुमारी को समर्थन दिया है।
राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकतुल्लाह खान ने जहाँ बरहरवा नगर पंचायत हेतु रफत निसार को समर्थन देने की बात कही है। वहीं राजमहल नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भावना गुप्ता को अपना प्रत्याशी चुना है।
इस संबंध में राजमहल कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद ठाकुर, प्रखंड उपाध्यक्ष मोहम्मद सिफरान अख्तर, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण मंडल और जुलकर हुसैन सहित सभी कांग्रेस पदाधिकारियों ने भावना गुप्ता को समर्थन देने की बात कही। मोहम्मद सिफ़ान अख्तर ने बताया कि यह समर्थन भावना गुप्ता की लोकप्रियता और कांग्रेस पार्टी की एकजुटता को दर्शाता है।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
