बीआईटी मेसरा लालपुर में रस्सा कसी फाइनल, मैनेजमेंट वारियर्स और डोमिनेटर बनी चैंपियन

बीआईटी मेसरा खेल प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दम

बीआईटी मेसरा लालपुर में रस्सा कसी फाइनल, मैनेजमेंट वारियर्स और डोमिनेटर बनी चैंपियन

बीआईटी मेसरा लालपुर के खेल महोत्सव में टग ऑफ वॉर का रोमांचक फाइनल खेला गया। विजेता टीमों को सम्मानित किया गया और कल से सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों की नई शुरुआत होगी।

रांची : बी.आई.टी. मेसरा लालपुर के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत आज रस्सा कसी (टग ऑफ वॉर) का फाइनल मुकाबला खेला गया। लड़कियों के मुकाबले में मैनेजमेंट वारियर्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी डार्क एक्लिप्स को हराकर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं लड़कों का मुकाबला भी बेहद रोमांचक रहा, जिसमें डोमिनेटर टीम ने कड़े संघर्ष के बाद टीम सिम्बा को हराकर फाइनल जीत लिया।

चार दिनों तक चलने वाले ऑरोरा-26 कार्यक्रम के तहत कल से पूरा परिसर विद्यार्थियों द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों से गुलजार होने जा रहा है। इसकी तैयारियां पूरी तरह अंतिम चरण में हैं। ऑरोरा के संयोजक डॉ. आशुतोष मिश्र ने बताया कि खेलों के अलावा यह आयोजन छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी प्रदान करता है। विद्यार्थियों द्वारा पेंटिंग, डांस, कबड्डी सहित कई कार्यक्रमों के साथ झारखंडी खाद्य सामग्री के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

कल से लड़कों और लड़कियों के बीच कबड्डी लीग मैच की भी शुरुआत होगी।

फाइनल मुकाबले के बाद निदेशक डॉ. विजय कुमार झा ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें Koderma News :72 दिनों से लापता दर्शील बर्णवाल का शव कुएं से बरामद, हत्या की आशंका

इस अवसर पर डॉ. संदीप नाथ शाहदेव, डॉ. अनीश हैदर, डॉ. प्रशांत, मयंक परासर, शांतनु सिन्हा, मनोज कुमार, पार्थो सारथी विष्णु, श्रीमती श्रावणी मुखोपाध्याय, श्रीमती अमृता प्रियम, ऐलिस टोप्पो, मिनी दुबे, सरिता तिग्गा, सोनी कुमारी सहित बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक और कर्मचारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

यह भी पढ़ें  नगरपालिका निर्वाचन 2026 को लेकर दुमका में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
झुमरीतिलैया नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए 7 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
"सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा" पर कार्यशाला का आयोजन
साहिबगंज - दुमका रेलवासियों के लिए खुशखबरी, बायपास रेल लाइन का सर्वे शुरू
वार्ड 26 से पूनम ने पार्षद पद के लिए किया नामांकन, मूलभूत सुविधाओं के विकास पर जोर
जन सेवा समग्र विकास करना ही मुख्य मकसद : राजेन्द्र कुमार
नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न, तसलीम अंसारी को समर्थन
कुलपति की पहल पर विभावि के 22 विद्यार्थी 10 दिवसीय शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए गुजरात रवाना
स्पीकर की कार्यशैली निष्पक्ष नहीं, लोकतंत्र पर चोट: कैलाश यादव
वार्ड संख्या-19 से वर्षा कुमारी ने भरा नामांकन पत्र, समाजसेवा का लिया संकल्प
बीजेपी ने साहिबगंज से विनोद, बरहरवा से अर्पिता व राजमहल से मधु पर जताया भरोसा
बीआईटी मेसरा लालपुर में रस्सा कसी फाइनल, मैनेजमेंट वारियर्स और डोमिनेटर बनी चैंपियन