साहिबगंज नगर निकाय चुनाव 2026 : भूलन दुबे ने समर्थकों संग किया नामांकन पत्र दाखिल
सैकड़ों समर्थकों के साथ नामांकन स्थल पहुंचे प्रत्याशी
साहिबगंज नगर निकाय चुनाव में वार्ड संख्या 22 से प्रत्याशी भूलन दुबे ने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल कर चुनावी माहौल को गर्म कर दिया है। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
साहिबगंज : नगर निकाय चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज है। इसी क्रम में वार्ड संख्या 22 से वार्ड पार्षद प्रत्याशी पद के लिए वेटरन्स इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष भूलन दुबे ने आज सैकड़ों समर्थकों के साथ निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पूर्व उनके आवासीय कार्यालय में बड़ी संख्या में समर्थक जुटे थे। इसके बाद जुलूस की शक्ल में वे नामांकन स्थल पहुंचे। इस दौरान समर्थकों ने उनके पक्ष में नारेबाजी की और पूरा इलाका चुनावी माहौल में रंगा नज़र आया। नामांकन के दौरान वार्ड सांख्य 22 के प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे। वहीं जिला और स्थानीय स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
