Giridih News : इंटर की छात्रा ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

बरगण्डा स्थित किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Giridih News : इंटर की छात्रा ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र में इंटर की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। छात्रा का शव किराए के कमरे में मिला। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के बरगण्डा में शनिवार को इंटर की एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली। छात्रा का शव किराए के कमरे में फांसी के फंदे से लटक मिला है।बताया गया कि इससे पहले उसने अपने मोबाइल फोन से घर वालों को मैसेज किया। छात्र ने कहा कि जहर खा ली है। बचा पाओगे तो बचा लो।

मृत छात्रा की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कासियाडीह निवासी परमेश्वर मंडल की 17 वर्षीय बेटी पूजा कुमारी मंडल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, पूजा पढ़ाई में मेहनती थी, लेकिन वह किस कारण मानसिक तनाव में थी, इसका स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

भाई विशाल कुमार मंडल के अनुसार, पूजा ने खुदकुशी करने से ठीक पहले शनिवार की सुबह परिजनों को मोबाइल पर मैसेज भेजा था। मैसेज मिलते ही हमलोग पूजा के किराए के कमरे पर पहुंचे। तब तक उसने सुसाइड कर लिया था। पूजा 11 वीं कक्षा की छात्रा थी। कुछ महीनों से बरगण्डा स्थित दीपक कुमार के घर में किराए पर रह कर कोचिंग की तैयारी कर रही थी।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की तलाशी ली और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 149 मिलियन ईमेल-पासवर्ड लीक! क्या आपका अकाउंट भी खतरे में? ऐसे करें जांच और बचाव

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

बड़की सरैया नगर पंचायत: अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों ने किया नामांकन बड़की सरैया नगर पंचायत: अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों ने किया नामांकन
राजमहल की पवित्र धरा पर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का संगम
बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, यह सरकार की नीति-नीयत और चरित्र का चेहरा: संत कुमार घोष
विकसित भारत की मजबूत आधारशिला है केंद्रीय बजट 2026: भूलन दुबे
बोर्ड परीक्षा से पूर्व डीपीएस रांची ने छात्रों को दिया आशीर्वाद और प्रेरणा का संदेश
अध्यक्ष पद के लिए झामुमो समर्थित उम्मीदवार छोटू पासवान ने भरा नामांकन पत्र
विदेश में फिर फंसे झारखंड के प्रवासी मजदूर, सरकार से लगाई मदद की गुहार
बजट 2026 में एमएसएमई को ₹10,000 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात: सीए वन्दना अग्रवाल
पूर्व रेलवे मालदा मंडल में जयशंकर प्रसाद जयंती समारोह आयोजित
बोकारो हॉफ मैराथन में देशभर से पहुंचे 5800 धावकों ने दिखाया जोश और दमखम
माघ मेला को लेकर टी-आर पैसेंजर ट्रेन में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मॉडर्न पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन