विकसित भारत की मजबूत आधारशिला है केंद्रीय बजट 2026: भूलन दुबे

स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीक पर विशेष जोर

विकसित भारत की मजबूत आधारशिला है केंद्रीय बजट 2026: भूलन दुबे
भूलन दुबे (फाइल फोटो)

केंद्रीय बजट 2026 को लेकर भूलन दुबे ने कहा कि यह देश के समग्र विकास को गति देने वाला बजट है। इसमें गांव से लेकर शहर तक विकास, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, रोजगार सृजन और तकनीकी उन्नति पर विशेष ध्यान दिया गया है।

साहिबगंज: केंद्रीय बजट 2026 को विकसित भारत की मजबूत आधारशिला बताते हुए वेटरन्स इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष भूलन दुबे ने कहा कि यह बजट खेतों की खुशहाली से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तेज रफ्तार तक देश को नई दिशा देने वाला है। गांव की पगडंडी से लेकर आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के विस्तार तक, बजट में समावेशी विकास की स्पष्ट झलक दिखाई देती है। भूलन दुबे ने कहा कि बजट में स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण, तीर्थ स्थलों के संरक्षण और सम्मान के साथ-साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के संतुलित विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है।

आगे उन्होंने कहा कि यह बजट युवाओं, महिलाओं और किसानों के सपनों को नई शक्ति देने वाला है, जिससे रोजगार, शिक्षा, तकनीक और बुनियादी सुविधाओं का व्यापक विस्तार संभव होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प और अगले 25 वर्षों के स्पष्ट रोडमैप को दर्शाने वाला यह बजट देश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में निर्णायक कदम है। उन्होंने इस बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया।

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

बड़की सरैया नगर पंचायत: अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों ने किया नामांकन बड़की सरैया नगर पंचायत: अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों ने किया नामांकन
राजमहल की पवित्र धरा पर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का संगम
बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, यह सरकार की नीति-नीयत और चरित्र का चेहरा: संत कुमार घोष
विकसित भारत की मजबूत आधारशिला है केंद्रीय बजट 2026: भूलन दुबे
बोर्ड परीक्षा से पूर्व डीपीएस रांची ने छात्रों को दिया आशीर्वाद और प्रेरणा का संदेश
अध्यक्ष पद के लिए झामुमो समर्थित उम्मीदवार छोटू पासवान ने भरा नामांकन पत्र
विदेश में फिर फंसे झारखंड के प्रवासी मजदूर, सरकार से लगाई मदद की गुहार
बजट 2026 में एमएसएमई को ₹10,000 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात: सीए वन्दना अग्रवाल
पूर्व रेलवे मालदा मंडल में जयशंकर प्रसाद जयंती समारोह आयोजित
बोकारो हॉफ मैराथन में देशभर से पहुंचे 5800 धावकों ने दिखाया जोश और दमखम
माघ मेला को लेकर टी-आर पैसेंजर ट्रेन में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मॉडर्न पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन