महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर संतोष गंगवार और हेमन्त सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका में हुआ कार्यक्रम

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर संतोष गंगवार और हेमन्त सोरेन ने दी श्रद्धांजलि
मोरहाबादी बापू वाटिका में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री व अन्य

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

रांची : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आज मोरहाबादी मैदान, बापू वाटिका स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बापू वाटिका स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर भजन मंडली के कलाकारों ने बापू के प्रिय भजन एवं रामधुन प्रस्तुत किये। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री सहित सभी गणमान्य लोग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय भजनों की आत्मीयता में मंत्रमुग्ध हो गये। 

मौके पर मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि आज हम सभी लोग महात्मा गांधी को स्मरण करते हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का जीवन समस्त देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। हम सभी उनके आदर्शों पर चलें ये हमारा विश्वास है। मौके पर माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भारत सरकार के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री स्मृति शेष-दिशोम गुरु स्व० शिबू सोरेन जी को पद्मभूषण सम्मान से अलंकृत करना पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु स्मृति शेष-स्व० शिबू सोरेन जी को सम्मानित करना झारखंड राज्य के प्रति भारत सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है। दिशोम गुरु स्मृति शेष-स्व० शिबू सोरेन जी का नाम सदैव अमर रहेगा। इस राज्य को बनाने में उनका अहम योगदान रहा है।

मौके पर  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें पूरा देश याद कर रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का व्यक्तित्व, उनका जीवन दर्शन, उनका त्याग, संघर्ष एवं आदर्श पूरे विश्व के लिए प्रेरणास्रोत हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के दिखाए मार्ग पर चलकर ही समृद्ध राज्य , विकसित देश एवं शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व वाली दुनिया की परिकल्पना को साकार किया जा सकेगा।

मंत्री दीपिका पांडे सिंह एवं राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

यह भी पढ़ें Sahibganj News : बरहरवा की अनदेखी क्यों, ROB निर्माण को लेकर जिला प्रशासन पर उठे सवाल

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

विधायक अलोक सोरेन ने दीप प्रज्वलित कर किया आपनार आतो कामी'' कार्यक्रम का शुभारंभ ‌ विधायक अलोक सोरेन ने दीप प्रज्वलित कर किया आपनार आतो कामी'' कार्यक्रम का शुभारंभ ‌
सरायकेला में बैंक कर्मी की आत्महत्या, घर में फंदे से लटका मिला शव
चीरुवां शरीफ में उर्स का भव्य आयोजन, दूसरे दिन जलसा संपन्न
पारस एचईसी हॉस्पिटल में 80 वर्षीय महिला की सफल ओपन हार्ट सर्जरी
पत्नी हत्या मामले में झारखंड हाई कोर्ट का अहम फैसला, उम्रकैद की सजा रद्द
ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला दो बच्चों संग लापता, कदमा थाना क्षेत्र में हड़कंप
नेग्लेक्टेड ट्रॉपिकल डिजीज़ के उन्मूलन के प्रति वैश्विक प्रतिबद्धता का प्रतीक है विश्व एनटीडी दिवस
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी महात्मा के साक्षात रूप थे : निसार खान
कुवैत से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर संतोष गंगवार और हेमन्त सोरेन ने दी श्रद्धांजलि
डीपीएस रांची में कक्षा दसवीं के बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए आशीर्वाद समारोह आयोजित
पत्नी हत्या मामले में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, आजीवन कारावास की सजा रद्द