Hazaribagh News: उपायुक्त के जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश

प्रशासन का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना है: उपायुक्त

Hazaribagh News: उपायुक्त के जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश
उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह व अन्य

उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी जनता की शिकायतों को प्राथमिकता पर लेकर निर्धारित समयसीमा में निष्पादित करें।

हजारीबाग: उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने आवेदन एवं शिकायतों के साथ उपस्थित हुए। उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित पदाधिकारियों को मामलों के त्वरित एवं संवेदनशील निपटारे का निर्देश दिया।

जनता दरबार में मुख्य रूप से पेंशन स्वीकृति, राशन कार्ड त्रुटि सुधार, आवास, आपूर्ति व्यवस्था, भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, अनुकंपा के आधार पर रोजगार एवं विभिन्न योजनाओं से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदन निर्धारित समयसीमा में निष्पादित किए जाएं।

आज आए प्रमुख मामले एवं दिए गए निर्देश-

कटकमदाग, सुल्ताना निवासी किशून राम ने रजिस्टर 2 में भू माफियाओं एवं अंचल कर्मियों के द्वारा अवैध तरीके से दाखिल खारिज पर तत्काल रोक लगाने के संबंध में आवेदन दिया उपायुक्त ने तत्काल एलआरडीसी को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।

बड़कागांव के आशा देवी ने शिक्षा विभाग के विभाग में क्लर्क के पद पर अविवाहित पुत्री के मृत्यु के उपरांत अनुकंपा के आधार पर छोटी पुत्री को नौकरी दिलाने के पर सहयोग करने का गुहार लगाया। इस पर डीसी ने स्थापना उप समाहर्ता को रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा।

यह भी पढ़ें टी-20 वर्ल्ड कप जीतते ही टीम इंडिया पर पैसों की बारिश, बीसीसीआई ने दिए 131 करोड़

सदर के सोहर ठाकुर ने मौजा कोलघट्टी, थाना 134 में होल्डिंग नंबर 14 प्लॉट संख्या 252,297,269 रकबा 20 डेसिमल लीज भूमि पर अवैध कब्जा करने तथा निर्माण करने संबंध में आवेदन दिया। उपायुक्त अपर समाहर्ता को जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें Dumka News: पेयजल योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

भुवनेश्वर रविदास ने गृह रक्षा वाहिनी, हजारीबाग के पद में रहते हुए इनसे सेवा न लेने तथा कार्य नहीं देने पर उन्होंने पुनः सेवा बहाली हेतु उपायुक्त को आवेदन दिया, इस पर उपायुक्त ने डीएसपी होमगार्ड को रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें आदित्य साहू का तीखा हमला: रजरप्पा में श्रद्धालुओं पर लाठीचार्ज को बताया 'बर्बर'

कटकमसांडी निवासी प्रभु दयाल सिंह ने ऑनलाइन जमाबंदी पेज नंबर 184 भाग 1 में प्लॉट नंबर अप टू डेट नहीं किए जाने के संबंध में आवेदन दिया, उपायुक्त ने एलआरडीसी को इस संबंध में जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

बरही निवासी विजय सिंह निवासी ने गेल इंडिया द्वारा गैस पाइपलाइन बिछाने के क्रम में अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा नहीं देने संबंध में शिकायत की। इस पर डीसी ने गेल, हजारीबाग के प्रतिनिधि को इस संबंध में रिपोर्ट उपलब्ध करा कर सूचित करने का निर्देश दिया।

सदर प्रखंड निवासी अनिल खंडेलवाल ने खास महल भूमि थाना 157 भवन पट्टा प्लॉट में लीज नवीनीकरण करने संबंध में आवेदन दिया। इस पर उपायुक्त में अपर समाहर्ता को जांचोपरांत रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

प्रशासन का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना है।

उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी जनता की शिकायतों को प्राथमिकता पर लेकर निर्धारित समयसीमा में निष्पादित करें।

Edited By: Hritik Sinha

Related Posts

Latest News

Sahebganj News: जल महोत्सव का भव्य आयोजन, बच्चों ने जल संरक्षण का दिया संदेश Sahebganj News: जल महोत्सव का भव्य आयोजन, बच्चों ने जल संरक्षण का दिया संदेश
Pakur News: कृष्णा पुरी कॉलोनी में जल जमाव की समस्या पर निरीक्षण
Bokaro News: बीएसएल फूड-स्ट्रीट में मिलेगा पंजाब के पारंपरिक स्वाद का अनूठा अनुभव
Sahebganj News: सामाजिक कार्यकर्ता ने एसपी से लगाई गुहार
Sahebganj News: ऊमरवैश्य समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न
Giridih News: CO संतोष कुमार का एक्शन मोड: छापेमारी में दो ट्रैक्टर जब्त
Bokaro News : 1 अप्रैल तक सेल चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश का कार्यकाल, चेयरमैन के दावेदार कौन-कौन, पढ़ें
Ranchi News : अर्पिता महिला मंडल ने उत्साह के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
8 साल के अफ्फान ने रखा 20 रोजा, इबादत के जज़्बे ने सबको किया प्रभावित
Koderma News : मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित
Sahebganj News : पहली ही आंधी-बारिश में चरमराई विद्युत व्यवस्था, बिजली गुल से लोगों को भारी परेशानी
RKDF University Ranchi में “फार्मा अन्वेषण झारखंड 2026” का भव्य आयोजन