Giridih News: CO संतोष कुमार का एक्शन मोड: छापेमारी में दो ट्रैक्टर जब्त

क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने की कवायद

Giridih News: CO संतोष कुमार का एक्शन मोड: छापेमारी में दो ट्रैक्टर जब्त
(फोटो)

गिरिडीह के सरिया में अंचल अधिकारी (CO) संतोष कुमार के नेतृत्व में अवैध बालू तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान टीम ने दो बालू लदे ट्रैक्टरों को खदेड़कर पकड़ा, जिन्हें बाद में सरिया थाना के सुपुर्द कर दिया गया। इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। सीओ ने स्पष्ट किया है कि बराकर नदी और आस-पास के क्षेत्रों में बालू माफियाओं के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

सरिया: अवैध बालू तस्करी के खिलाफ एक बार फिर सख्त कार्रवाई हुई है। अंचल अधिकारी संतोष कुमार ने आज विशेष छापेमारी अभियान चलाया, जिसमें बालू से लदे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार, तस्करों ने अधिकारी को देखते ही ट्रैक्टर भागाने की कोशिश की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लेकिन संतोष कुमार ने सतर्कता से दोनों ट्रैक्टरों को सफलतापूर्वक दबोच लिया और उन्हें कब्जे में ले लिया। दोनों ट्रैक्टरों को सरिया थाना के सुपुर्द कर दिया गया है। इस मामले में अवैध बालू परिवहन के आरोप में FIR दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है।  

अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि क्षेत्र में बराकर नदी समेत अन्य स्थानों से लगातार अवैध बालू तस्करी की सूचनाएं मिल रही थीं। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर ऐसे अभियान जारी रहेंगे, ताकि बालू माफिया पर लगाम लगाई जा सके। यह कार्रवाई स्थानीय स्तर पर बालू तस्करों के बीच हड़कंप मचा देने वाली साबित हुई है। प्रशासन का साफ संदेश है कि अवैध खनन और परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

96.6% के साथ हर्षिता चंद्रा बनी स्कूल टॉपर, एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट 96.6% के साथ हर्षिता चंद्रा बनी स्कूल टॉपर, एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट
Bihar Cabinet: पहली कैबिनेट बैठक में DA बढ़ोतरी समेत 18 प्रस्तावों को मंजूरी, जानिए क्या-क्या बदला
MSP बढ़ोतरी और कोयला गैसीकरण, जानें मोदी कैबिनेट ने लिए और कौन-कौन से बड़े फैसले
हिमंत बिस्व सरमा 2.0 सरकार: असम में 26 मई को पेश होगा यूसीसी बिल
'वेलकम टू द जंगल' के साथ धमाकेदार वापसी करेंगे अक्षय कुमार, सामने आया नया पोस्टर
दिल्ली हाई कोर्ट का गूगल-ऐपल को बड़ा निर्देश, पोर्नोग्राफी बढ़ाने वाले ऐप्स पर सख्त कार्रवाई के आदेश
झारखंड में बारिश और वज्रपात को लेकर 15 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
2021 चुनाव बाद हिंसा केस फिर खुले, अचानक क्यों हरकत में आई सरकार? जानिए क्या है मामला
PM मोदी की अपील के बाद शुभेंदु अधिकारी ने घटाया अपना काफिला
कैबिनेट का बड़ा फैसला: खरीफ फसलों के MSP में बढ़ोतरी, धान से लेकर सूरजमुखी तक किसानों को राहत
केंद्र सरकार ने नागपुर एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण परियोजना को दी मंजूरी
7.75 करोड़ की ठगी का आरोप, CBI ने कोलकाता से दबोचा त्रिपुरा चिटफंड केस का फरार आरोपी